newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Trending Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने पर झूमें फैंस, YouTube पर ट्रेंड कर रहा ‘जून में’

Trending Bhojpuri Song: खेसारी लाल के इस गाने को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और खेसारी के फैंस उनके इस गाने पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। खेसारी के इस नए गाने को टी सीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘जून में’ रिलीज के साथ ही धूम मचाने लगा है। खेसारी लाल के इस गाने को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और खेसारी के फैंस उनके इस गाने पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। खेसारी के इस नए गाने को टी सीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां पर गाने को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

खेसारी लाल के साथ इस गाने में भोजपुरी हसीना नेहा पाठक भी नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि नेहा किसी और से सगाई कर रही हैं और उनकी इस बेवफाई से दुखी होकर खेसारी ये गाना गा रहे हैं। गाने में खेसारी के एक-एक डांस मूव्स पर फैंस सीटियां बजाते नजर आ रहे हैं।

ये एक सैड सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल एक दिल टूटे हुए आशिक़ की भूमिका निभा रहे हैं। गाने में उनकी प्रेमिका नेहा पाठक बनी हैं। इस गाने को खेसारी लाल ने अपने खूबसूरत गीत और संगीत से पेश किया है। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। मोनू सिन्हा ने गाने को अपना संगीत दिया है और इसके डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।