newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song Release: भोजपुरी स्टार Ritesh Pandey के नए गाने पर झूमे फैंस, Video हुआ वायरल

Bhojpuri Song Release: ‘ताड़ी से साड़ी’ गाने को रितेश पांडे ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर अपने सुरों से सजाया है। इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे धोती बांधकर जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के चमकते सितारे रितेश पांडे का नया गाना ‘ताड़ी से साड़ी’ रिलीज हो चुका और आते के साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। ‘ताड़ी से साड़ी’ गाने को रितेश पांडे ने भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर अपने सुरों से सजाया है। इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे धोती बांधकर जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री संजना मिश्रा बालों में गजरा और मांग में सिंदूर लगाए लटके-झटके दिखा रही हैं।

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का ये नया गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। रितेश के इस नए गाने ‘ताड़ी से साड़ी’ के वीडियो को रिलीजिंग के साथ ही 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में रितेश और संजना की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने के वीडियो में रितेश कंधे पर मटका लिए चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ संजना मिश्रा अपनी साड़ी का पल्लू लहराते हुए कमर मटकाती नजर आ रही हैं।

ताड़ी से साड़ी को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं इस गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत और वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जैशवाल हैं।