newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Vaccine War: विवेक की ‘द वैक्सीन वॉर’ के अनाउंसमेंट के बाद बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट, यूजर्स ने कहा- फार्मा एजेंट्स का पर्दाफाश जरूरी…

The Vaccine War: विवेक ने सोशल मीडिया पर नई फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा-‘THE VACCINE WAR की एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते कि भारत लड़ा.

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मचऑवेटेड फिल्म  ‘द कश्मीर फाइल्स’ चर्चा में हैं। चर्चा में आना भी लाजमी है क्योंकि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी प्रमुख नदाव लैपिड ने खुले मंच पर फिल्म की आलोचना की।  इजरायली फिल्म निर्माता का कहना है कि फिल्म एक प्रोपगैंडा के तहत बनाई गई थी और फिल्म वाहियात थी। इस बयान के सामने आने के बाद सभी लोग निर्माता की आलोचना कर रहे हैं। अनुपम खेर ने भी बयान का विरोध किया है। हालांकि उसके साथ ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

फैंस को विवेक से उम्मीद

विवेक ने सोशल मीडिया पर नई फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा-‘THE VACCINE WAR की एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते कि भारत लड़ा..और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों के साथ उसे जीता भी। यह स्वतंत्रता दिवस, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होगी। इस ट्वीट के बाद पोस्ट पर कमेंट्स की बरसात हो रही है। हर कोई विवेक की नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह काफी अच्छा टॉपिक है जो भारत में सभी विदेशी फार्मा एजेंटों का पर्दाफाश करेगी। साथ ही  विपक्ष, कॉरपोरेट्स, मध्यस्थ, नौकरशाही और मीडिया की सच्चाई भी लोगों के सामने लाएगी।


फैंस कर रहे फिल्म का इंतजार

ये बात तो सभी जानते हैं कि जब भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई थी तो खूब बवाल हुआ था। विपक्ष ने वैक्सीन को लेकर खूब राजनीति की थी और वैक्सीन को जानलेवा बताया था। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ वैक्सीन मामले में बड़ी साजिश भी की गई थी। फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए विवेक सच्चाई सबके सामने लेकर आएंगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-बहुत खूब…बहुत योग्य फैसला..। हमारे वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और देश के नेतृत्व ने वास्तव में पश्चिमी मीडिया और फार्मा लॉबी द्वारा सभी ना कहने वालों, भारत विरोधी लुटियंस बौद्धिक लॉबी और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के खिलाफ युद्ध के पैमाने पर लड़ाई लड़ी…इंतजार रहेगा इस फिल्म का।