newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#ParineetiRaghavWedding: प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट को देखकर घुमा फैंस का सिर, परिणीति चोपड़ा को लेकर लिखी है ये बात

#ParineetiRaghavWedding: बीते दिनों से ही खबरें हैं कि वो इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी पोस्ट की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग घूम गया है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या है प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट में…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दिन बाद यानी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। ये ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में होने जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राधव चड्ढा की हमसफर बनने जा रही है। राधव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं। दोनों का बैकग्राउंड काफी बड़ा है ऐसे में इस शादी को खास बनाने के लिए हर तरह की तैयारियां की गई है। रहने-खाने से लेकर शादी के हर मौके को यादगार बनाया जाए इसके लिए पैसे पानी की तरह बहाए गए हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि शादी के लिए पहुंचे मेहमानों को फोन-कैमरे इस्तेमाल करने की मनाही है। उनके कैमरों पर एक खास तरह का टेप भी लगाया जाएगा जिससे की शादी की तस्वीरें बाहर लीक न हो। इस शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। बीते दिनों से ही खबरें हैं कि वो इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी पोस्ट की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग घूम गया है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या है प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट में…

Parineeti-Raghav Wedding

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बहन परिणीति चोपड़ा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मुझे उम्मीद है कि अपने खास और बड़े दिन पर तुम इतनी ही खुश और संतुष्ट होगी छोटी बहना, हमेशा की तरह तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार”। इस स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति को टैग कर हैशटैग दिया है।

#ParineetiRaghavWedding

यूजर्स के बीच छिड़ी इस बात की बहस

अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद यूजर्स के मन में सवालों की झड़ी लग गई है। लोग इस पोस्ट को देखने के बाद ये कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस शादी में नहीं आ पाएंगी इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ही बहन को बधाई दे दी है। वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो कि प्रियंका चोपड़ा से सवाल कर रहे हैं कि “क्या वो इस शादी में आएंगी या नहीं?”। खैर अब इंतजार है उस समय का जब इस शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सामने आएंगे।