
नई दिल्ली। काजल राघवानी की भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल को सोशल मीडिया पर भी लोग खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में काजल ने अपनी कुछ वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को अपना हाल बताया है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!
काजल की लेटेस्ट फोटो:
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ वीडियोज शेयर की है। इस वीडियो मे काजल कार में दिखाई दे रही हैं। सिंपल सी ग्रीन साड़ी और सफ़ेद ब्लाउज़ में काजल नजर आ रही हैं। बिना मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस की खूबसूरती सादगी में भी कमाल लग रही है। बता दें कि ये वीडियो काजल की पोस्ट पैकअप वीडियोज हैं, जिसके साथ काजल ने कैप्शन में लिखा है- ”फीलिंग स्लीपी”
काजल की ये वीडियोज उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। काजल के फैंस उनकी वीडियोज पर जमकर हार्ट इमोजी भेज रहे हैं। इससे पहले भी काजल राघवानी ने अपनी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस का लुक और खूबसूरती दोनों ही देखते बन रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ”सुग्गा” रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज और मुनिया जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।