newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farah Khan: फराह खान ने किया खुलासा, ओम शांति ओम फिल्म से फेमस गाना “आंखो में तेरी अजब सी अजब सी” नहीं था फिल्म का हिस्सा

Farah Khan: फराह खान ने कई गानों को कोरियोग्राफ किया है और इंडस्ट्री में एक बड़े करियोग्राफर के तौर पर जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियल आइडल के सीजन 13 में फिल्म ओम शांति ओम के गाने “आंखो में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं” से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। आंखो में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं। ये गाना आप सबने सुना होगा। इसे केके ने गाया है और इसके अलावा इसे विशाल ददलानी और शेखर ने कम्पोज़ किया है। ये गाना काफी फेमस है और हर कोई की जुबान पर ये गाना समाया है। हर किसी को ये गाना पसंद है और जब भी ये गाना आता है तो लोग इस गाने को गुनगुनाने लगते हैं। हर किसी का ये पसंदीदा गाना है। ये गाना फिल्म ओम शान्ति ओम का हिस्सा है, इस गाने को कोरियोग्राफ फराह खान ने किया है। फराह खान ने कई गानों को कोरियोग्राफ किया है और इंडस्ट्री में एक बड़े करियोग्राफर के तौर पर जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियल आइडल के सीजन 13 में फिल्म ओम शांति ओम के गाने “आंखो में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं” से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें सोनी एंटरटेनमेंट पर चल रहे शो इंडियन आइडल 13 का फराह खान हिस्सा बनी। हालांकि इस शो के जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कर और हिमेश रेशमिया हैं। इसके अलावा फराह खान इस शो की हिस्सा बनीं क्योंकि एक स्पेशल एपिसोड फराह खान से जुड़ा रखा गया। फराह खान को ट्रिब्यूट देने के लिए ये एपिसोड बनाया गया। जहां पर फराह खान ने “आंखो में तेरी” गाने से जुड़ा खुलासा किया है।

फराह ने बताया,”ये मेरा पसंदीदा गाना है। ये गाना फिल्म बनने से पहले ही बना लिया गया था। लेकिन इसकी धुन विशाल ने मूवी बनने के बाद बनाया था। गाने की धुन सुनने के बाद मैंने बताया कि मैं इस गाने को फिल्म में चाहती हूं। हमारे एडिटर ने इसे खूबसूरत ढंग से फिर से एडिट किया और आपको ये गाना फिल्म में मिला, और सबको ऐसा लगा कि इस गाने पर फिल्म को बनाया गया है।

इस गाने को फिल्म में शामिल करने की कोई योजना नहीं थी और इसे फिल्म बनने के बाद शामिल किया। फराह खान ने इस गाने के लिए विशाल और शेखर का आभार भी व्यक्त किया। इसके अलावा फराह खान ने ऋषि सिंह की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।