
नई दिल्ली। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वालों में से हैं। अक्सर अपने अजीबोगरीब बयान, फनी वीडियोज और अतरंगी लुक को लेकर राखी कैमरे की निगाहे अपनी तरफ खींच ही लेती है। राखी सावंत के इसी मजाकिया अंदाज की वजह से उन्हें ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। हालांकि इस वक्त राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बीते दिन ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीरों में राखी अपने बॉयफ्रेंड दिल के साथ नजर आ रही थी। दोनों के गले में वरमाला और हाथों में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखा था। हालांकि अब राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि आदिल दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया है। आदिल शादी की बात से इंकार कर रहा है।
शादी के लिए राखी सावंत बनी फातिमा
राखी सावंत ने आदिल पर आरोप लगाया है कि 7 महीने पहले दोनों की शादी हो गई थी लेकिन आदिल इस शादी को छुपाए रखने का दबाव बना रहा था। आदिल नहीं चाहता था कि उनकी शादी की खबरें सबके सामने आए। पहले आदिल अपनी बहन का बहाना देकर कह रहा था कि उनकी बहन की शादी की वजह से वो नहीं चाहता कि हमारी शादी की खबरें सामने आए। मैंने (राखी) और आदिल ने निकाह के साथ ही कोर्ट मैरिज भी किया है लेकिन अब आदिल इस शादी से इंकार कर रहा है…
This is heartbreaking ?#RakhiSawant pic.twitter.com/hszsxIjIvb
— Zee (@Ziile_huma) January 12, 2023
दूसरी लड़की संग है आदिल का अफेयर- राखी
राखी सावंत ने आगे बताया कि आदिल का किसी दूसरी लड़की संग भी अफेयर है। शादी के बाद भी वो दूसरी लड़की संग रिलेशनशिप में है। राखी ने बताया कि उन्हें आदिल संग शादी के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया और फातिमा रख लिया लेकिन अब वो उन्हें धोखा दे रहा है। आदिल के परिवार वाले भी उस पर दबाव बना रहे हैं।
View this post on Instagram
राखी सावंत को सता रहा इस बात का डर
राखी सावंत ने अपने मन में उठ रहे डर को बताते हुए कहा कि उन्हें डर लग रहा है कि कहीं उनके साथ भी वही चीज न हो जाए जो आज कल चल रही है। राखी ने लव जिहाद का डर जताते हुए कहा कि आदिल शादी की बात को नकार रहा है और कह रहा है कि उसने कोई शादी नहीं।
View this post on Instagram
आपको बता दें, राखी सावंत की मां इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। बीते कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने एक वीडियो में अस्पताल में भर्ती अपनी मां को दिखाया था और कहा था कि उनकी मां कैंसर से जूझ रही है। हालांकि इस वीडियो को शेयर करने के 2 दिन बाद ही राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। अब आदिल दुर्रानी का इस तरह से शादी की खबरों से इंकार करना क्या बवाल खड़ा करता है ये देखना होगा…
राखी सावंत पहलें कलमा ए तौहीद पढ़कर मुसलमान बनीं, फिर आदिल खान के संग निक़ाह कबूल की,
निक़ाह का विडियो
Rakhi Sawant उम्मीद करते हैं, कि आप कलमा ए तौहीद की वफादार होगीं,मतलब शादी करने से पहले धर्म परिवर्तन कराया गया ?
फ़िल्म अभनेत्री राखी सावंत और आदिल ख़ान दुर्रानी के निकाह से pic.twitter.com/ZHKtCvdbqL— Adv Imran Cheeku (@ImranCheeku14) January 12, 2023