मनोरंजन
HBD Fatima Sana Shaikh: 31 साल की हुई फातिम सना शेख, इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस
HBD Fatima Sana Shaikh: अदाकारा का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था। फिल्मों के साथ एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। अभिनेत्री राज तब्बसुम और विपन शर्मा के घर में जन्मी हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
नई दिल्ली। फातिमा सना शेख आज बॉलीवुड की काफी खूबसूरत अभिनेत्री हैं, अपने लुक्स को लेकर अक्सर फातिमा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं। फातिमा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अदाकारा का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था। फिल्मों के साथ एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। अभिनेत्री राज तबस्सुम और विपन शर्मा के घर में जन्मी हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
फातिमा को हैं ब्रेन डिसऑर्डर
बहुत कम लोग जानते हैं कि जब एक्ट्रेस दंगल फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब उन्हें अपनी एक बीमारी के बारे में पता चला जिसको ब्रेन डिसऑर्डर कहते हैं। ब्रेन डिसआर्डर में व्यक्ति को मिर्गी आती हैं। फातिमा को अपनी इस कंडीशन के बारे में दंगल के दौरान आई थी। फातिमा ने दंगल फिल्म से लोकप्रियता हासिल की हैं, इसमें इन्होंने गीता फोगाट का रोल अदा किया था, इस फिल्म में आमिर खान ने इनके पिता का रोल अदा किया था। एक्ट्रेस महज 6 साल की थी जब यह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म चाची 420 में दिखाई दी थी।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने फिल्म चाची 420, दंगल, तहान, थार और ठग ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्मों नजर आई हैं। इन्होंने दंगल फिल्म में पहलवान का रोल किया था जिसमें लोगों को यह काफी पसंद आई थी, इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को चौका दिया था। इसके अलावा यह अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, बेस्ट ऑफ लक निक्की, मॉर्डन लव मुम्बई और लेडीज स्पेशल जैसे सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram