newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fighter Song Ishq Jaisa Kuch Out: रिलीज हुआ फाइटर का दूसरा गाना ‘इश्क जैसा कुछ”, दीपिका ने फिर मोनोकिनी पहन लगाई आग

Fighter Song Ishq Jaisa Kuch Out: फिल्म फाइटर का दूसरा गाना इश्क जैसा कुछ रिलीज हो चुका है और दीपिका ने एक बार फिर पानी में आग लगा दी है। ये फिल्म का दूसरा गाना है और गाने में लिरिक्स काफी रोमांटिक है.

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर का दूसरा गाना इश्क जैसा कुछ रिलीज हो चुका है और दीपिका ने एक बार फिर पानी में आग लगा दी है। ये फिल्म का दूसरा गाना है और गाने में लिरिक्स काफी रोमांटिक है..। गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है कि फैंस गाने में दीपिका की हॉटनेस के दीवाने हो गए हैं। बता दें कि फाइटर अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है और अभी फैंस फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

क्या है गाने में खास

नए सॉन्ग में दीपिका और ऋतिक की धमाकेदार और सिजलिंग केमिस्ट्री दिख रही हैं। दोनों स्टार्स ने समंदर किनारे बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं। सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि ऋतिक ने भी अपने हॉट 6 पैक्स एब्स दिखाने से परहेज नहीं है। दोनों ने समंदर के बीचो बीच जाकर काफी सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई है, जो किसी का भी दिल धड़काने के लिए काफी हैं। गाने को शिल्पा राव और विशाल-शेखर की जोड़ी ने गाया है। इतना ही नहीं गाने को  विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज भी किया है और गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

बात करें फिल्म की तो फिल्म में दीपिका और ऋतिक रोशन के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख भी हैं। दीपिका और ऋतिक दोनों ही फिल्म में पायलट का रोल प्ले कर रहे हैं। ऋतिक के किरदार का नाम पैटी है जबकि दीपिका के किरदार का नाम मिन्नी है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जिन्होंने सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, बचना ए हसीनों, वार, पठान और अंजाना-अंजानी जैसी फिल्में बनाई हैं।