नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की आज तीसरी पुण्यतिथि (Sridevi Death Anniversary) है। आज के दिन दुबई में उनका निधन हो गया था। जहां वो अपने रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पहुंची थी। ये उनका आखिरी फंक्शन था। इस दौरान उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर थी। इस मौके पर उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री याद कर रही है।
जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जिससे वो काफी अटैच है। इस पोस्ट में एक नोट है जो श्रीदेवी ने उनके लिए लिखा था। इस नोट में लिखा गया है, ”आई लव यू मेरी लब्बू, तुम इस दुनिया की सबसे बेस्ट बेबी हो।” इस नोट को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, ”मिस यू।”
View this post on Instagram
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने भी उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। जिसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आई लव यू।’
View this post on Instagram