newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anubhav Sinha: फिल्म प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Anubhav Sinha: मुंबई में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मश्हूर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। कोविड -19 की रोकथाम के लिए उन्होंने टीका लगवाया।

मुंबई। मुंबई में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मश्हूर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। कोविड -19 की रोकथाम के लिए उन्होंने टीका लगवाया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है।

अनुभव सिन्हा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, मैंने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है।’ बता दें कि अनुभव सिन्हा 55 साल के हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

corona logo

उनका ये पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब मुंबई में कोरोना महामारी बुरी तरह अपने पैर पसार रही है। इस दौरान कई सितारे इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, गोविंदा, संजय लीला भंसाली, भूमि पेडनेकर, शुभांगी अत्रे जैसे सितारें शामिल हैं।

अनुभव सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनकी आने वाली फिल्म ‘अनेक’ है। इन दिनों वो अपनी इसी फिल्म में बिजी हैं। जिसमें आयुष्मान खुराना मेन लीड में हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूर्वोत्तर और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में की गई। इससे पहले अनुभव और आयुष्मान ने फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में साथ काम किया था। ये फिल्म हिट रही थी।