newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Richa Chadha: सेना का अपमान कर बुरी फंसी ऋचा चड्ढा, अब फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिया ये बड़ा एक्शन

Richa Chadha: आपको बता दें कि अपनी शिकायत में अशोक पंडित ने कहा कि ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षाबलों का मखौल उड़ाया है। हमारी सेना का अपमान किया है। खासकर उन सभी सैनिकों का जिन्होंने गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आज पूरे दिन विवादों में घिरी रही है। ऋचा चड्ढा ने अपने एक ट्वीट के चलते लोगों के साथ-साथ नेताओं के निशाने पर आ गई। इतना ही नहीं अभिनेत्री के ट्वीट पर इतना बवाल बढ़ गया कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। सेना का अपमान करने पर अभिनेत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब फिल्ममेकर अशोक पंडित (Filmmaker Ashok Pandit)  ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अशोक पंडित ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ मुंबई के जूहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही अभिनेत्री के खिलाफ सेना का अपमान करने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि अपनी शिकायत में अशोक पंडित ने कहा कि ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षाबलों का मखौल उड़ाया है। हमारी सेना का अपमान किया है। खासकर उन सभी सैनिकों का जिन्होंने गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी थी। यह एक आपराधिक कृत्य है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने उस बयान को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें उत्तर कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कार्रवाई के लिए भारतीय सेना पूरी तरीके से तैयार है। बता दें कि अपने ट्वीट में ऋचा चड्ढा में सेना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, Galwan says hi..”अभिनेत्री के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ऋचा चड्ढा ने पहले अपने ट्वीट को डिलीट और माफी भी मांग ली। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनके ट्वीट को शर्मनाक बताया और उनकी जमकर क्लास भी लगाई।