
नई दिल्ली। नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। पवन का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। पवन के गानों का फैंस बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का एक और गाना आने वाला है, तो चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!
View this post on Instagram
पवन सिंह का अपकमिंग गाना:
पावर स्टार पवन सिंह के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में पवन सिंह ने अपने अपकमिंग गाने का पोस्टर रिलीज कर फैंस को नए गाने की खुशखबरी दी है। पवन सिंह के नए गाने का नाम ”भगवान करस” है। इस गाने का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। पवन पोस्टर में बाइक पर बैठकर जाते दिख रहे हैं। बढ़ी दाढ़ी और बालों के साथ मैले कपड़ों में पवन का लुक भिखारी जैसा है।
View this post on Instagram
पवन सिंह के इस अपकमिंग गाने को पवन ने खुद गाया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स रोहित सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि इस गाने के साथ पवन सिंह का एक और गाना ”सुनs ए राजा” रिलीज होने वाला है। इस गाने को भी पवन सिंह ने ही गाया है। गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। गाने के वीडियो में पवन के साथ चांदनी सिंह नजर आएंगी।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह काफी सुर्ख़ियों में रहें जब उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो में दिखने वाली मॉडल मोनिका मिश्रा के प्रति खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया। पवन ने सबके सामने कह दिया था कि सालों बाद वो किसी के लिए इतने पागल हुए हैं और वो मोनिका मिश्रा हैं। इसके बाद नेटिजंस ने पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया। बहरहाल, फैंस पवन सिंह के नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।