newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rashmika Mandanna: बर्थडे पर रिलीज हुआ रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक, दिखा दमदार अवतार

Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के दिन ही एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। अपने नए लुक में रश्मिका को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।

नई दिल्ली। बहुत कम उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा रश्मिका मंदाना का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई बड़े स्टार्स उन्हें विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के दिन ही एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। नए लुक में रश्मिका को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।

 

रश्मिका ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

रश्मिका मंदाना जल्द ही साउथ की एक अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिर पर हिजाब बांधा है। जीन्स और मल्टी कलर की जैकेट भी पहनी है और बड़े और भारी जूते भी पहने हैं। पोस्टर के आस-पास आग और धमाके हो रहे हैं। एक गाड़ी भी दिख रही है जिसका शीशा टूटा हुआ है। मंदाना का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस का ये लुक देखकर काफी हैरान और खुश हैं। ये पोस्ट लुक फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।


अलग ही अवतार में नजर आईं रश्मिका

बता दें कि इस फिल्म में मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसमें रश्मिका के साथ साउथ सुपरस्टार दलकर सलमान भी हैं। फिल्म में रश्मिका आफरीन का किरदार निभा रही हैं। अनटाइटल  फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने ट्विटर पर लिखा- हमारे विद्रोही # आफरीन से मिलिए क्योंकि वो अब तक की सबसे खूबसूरत कहानियों में से एक को उजागर करती है। जन्मदिन मुबारक हो @iamRashmika। एक्ट्रेस फिल्म में  एक ऐसा रोल अदा कर रही जिसे पहले किसी किसी भी फिल्म में नहीं निभाया है। लुक वाकई काफी शानदार है।