newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

First Ramayan: 106 साल पहले बनी पहली रामायण ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड, बैलगाड़ियों में भरकर प्रोड्यूसर के घर पहुंचाया गया था पैसा

First Ramayan: जिसके बाद 1943 में दूसरी रामायण आई थी, जिसका नाम था राम-राज्य। इस फिल्म में मां सीता का किरदार शोभना समर्थ ने निभाया था, जबकि मुस्लिम कलाकार प्रेम अदीब ने राम का रोल प्ले किया था।

नई दिल्ली। आज प्रभास और कृति सेनन की मेगा फिल्म आदिपुरुष रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित है और देश के लगभग हर बच्चे को रामायण की कहानी मालूम है लेकिन हर बार रामायण को अलग तरीके से देखने का मजा की कुछ और है लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर कितनी बार रामायण बनी है। अब तक 48 बार रामायण बन चुकी है और प्रभास और कृति स्टारर रामायण 49वीं रामायण हैं।

जूते-चप्पल उतारकर कर जाते थे 

पहली बार रामायण को आज से 106 साल पहले बनाया गया था। फिल्म का नाम लंका दहन रखा गया था। ये पहली फिल्म थी जिसे रामायण की कथा पर आधारित बनाया गया था। लोगों का रिस्पांस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रहा था। इस फिल्म में भगवान राम और सीता  का किरदार अन्ना सालुंके ने निभाया था।


आज से 106 साल पहले महिलाएं इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं थी। देश की पहली बनी इस रामायण का क्रेज लोगों के बीच खूब देखने को मिला था। लोग सिनेमाघरों के अंदर जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाते थे और फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघरों की पूजा भी होती थी। फिल्म ने 35000 रुपये कमाए थे, जिसे उस समय बैलगाड़ी में भरकर प्रोड्यूसर के घर तक पहुंचाया गया था।


दूसरी रामायण ने कमाए थे 60 लाख रुपये

जिसके बाद 1943 में दूसरी रामायण आई थी, जिसका नाम था राम-राज्य। इस फिल्म में मां सीता का किरदार शोभना समर्थ ने निभाया था, जबकि मुस्लिम कलाकार प्रेम अदीब ने राम का रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई थी। जिसके अलावा बड़े पर्दे पर  राम भक्त विभीषण, रामबाण,भरत मिलाप,राम लक्ष्मण,  राम विवाह,हनुमान युद्ध, राम नवमी, रामानंद सागर की रामायण, स्टार प्लस की सिया के राम, ‘बजरंग बली‘ जैसी तमाम फिल्में और धारावाहिक बने।