newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

किसके लिए धड़कता है आम्रपाली दुबे का दिल, बताया फिल्म देखते ही हो गया था प्यार

Amrapali Dubey loves aamir khan: ये बात तो सभी जानते हैं कि आम्रपाली दुबे रील्स की महारानी हैं और हर रील पर अपने एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब उन्होंने अपने फिल्मी प्यार का जिक्र करते हुए रील पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने राजा हिंदुस्तानी के गाने पूछो जरा पूछो पर रील बनाई है

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने निरहुआ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। निरहुआ और आम्रपाली दुबे आज भी फिल्में साथ में बना रहे हैं और फैंस दोनों की जोड़ी को कपल की तरह देखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस का दिल तो किसी और के लिए धड़कता है। पहली बार में ही आम्रपाली को उस शख्स से प्यार हो गया है, तो चलिए जानते हैं कि वो शख्स कौन हैं और आम्रपाली ने उसके लिए आज भी क्या लिखा है।


राजा हिंदुस्तानी के गाने पर बनाई रील

ये बात तो सभी जानते हैं कि आम्रपाली दुबे रील्स की महारानी हैं और हर रील पर अपने एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब उन्होंने अपने फिल्मी प्यार का जिक्र करते हुए रील पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने राजा हिंदुस्तानी के गाने पूछो जरा पूछो पर रील बनाई है। एक्ट्रेस ने रील के कैप्शन में लिखा है- ” मुझे आज भी याद है कि मैंने पहली बार राजा हिंदुस्तानी देखी थी और मैं उसके प्यार में पागल हो गया था…करिश्मा कपूर,खूबसूरती और प्रतिभा का क्या अद्भुत मिश्रण और आमिर खान, उन्होंने मेरा दिल चुरा लिया”।


आमिर खान की दीवानी हैं आम्रपाली दुबे

एक्ट्रेस के कैप्शन से साफ हैं कि वो आमिर खान की दीवानी हैं और आज भी उन पर जान छिड़कती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की रील को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या एक्टिंग करती है आम्रपाली जी, मैं तो इसी लिए इनका फैंस हो गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी फिल्म घूंघट वाली सुपरस्टार फिल्म देखी..देखकर इमोशनल हो गया.. शानदार काम किया है आपने। एक अन्य ने लिखा- जो भी करती हैं..कमाल लगती हैं।