newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2023: ”आशिकी बॉय” से लेकर बॉलीवुड के ”कबीर सिंह” तक इन सितारों ने किया इस साल ग्रैंड OTT डेब्यू

Year Ender 2023: इस साल हिंदी सिनेमा का परचम बुलंद रहा, जहां शाहरुख खान ने पठान से जवान तक हजार करोड़ी छलांग मारी वहीं सनी पाजी ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचाया। करण जौहर ने जहां रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से देश को दीवाना बनाया वहीं रणबीर कपूर ने एनिमल बनकर सबकी नींदे उड़ा दी। खैर ये तो था इस साल बड़े पर्दे का हाल… लेकिन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने इस साल OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार डेब्यू कर पब्लिक को अपना दीवाना बनाया।

नई दिल्ली। अब ये साल 2023 अपने अंत की ओर है। हम जल्द ही नये साल में प्रवेश करने वाले हैं। इस साल हिंदी सिनेमा का परचम बुलंद रहा, जहां शाहरुख खान ने पठान से जवान तक हजार करोड़ी छलांग मारी वहीं सनी पाजी ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचाया। करण जौहर ने जहां रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से देश को दीवाना बनाया वहीं रणबीर कपूर ने एनिमल बनकर सबकी नींदे उड़ा दी। खैर ये तो था इस साल बड़े पर्दे का हाल… लेकिन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने इस साल OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार डेब्यू कर पब्लिक को अपना दीवाना बनाया। तो आइये जानते हैं कौन हैं इस साल OTT पर ग्रैंड डेब्यू करने वाले सुपरस्टार्स…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम आता है एजलेस एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर का। अनिल कपूर ने इस साल वेब सीरीज ”नाईट मैनेजर” से अपना ओटीटी डेब्यू किया। विलेन के किरदार में शैली रूंगटा बनकर अनिल कपूर ने दर्शकों को खूब लुभाया। विलेन के रोल में दर्शकों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

आदित्य रॉय कपूर

अनिल कपूर के साथ ‘आशिकी बॉय’ आदित्य रॉय कपूर ने भी ”द नाईट मैनेजर” से ग्रैंड ओटीटी डेब्यू किया। इस वेब सीरीज के दोनों पार्ट्स को काफी पसंद किया गया। इस वेब सीरीज से आदी के लुक्स और उनकी हॉटनेस ने नेटिजन्स से लेकर मीडिया तक का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो साल के पोस्टर बॉय बन गए।

शाहिद कपूर

इस साल एक और ऐसे कपूर रहें जिन्हें ओटीटी पर बेशुमार प्यार मिला और वो कोई और नहीं इंडस्ट्री के ”कबीर सिंह” यानी शाहिद कपूर हैं। शाहिद की थ्रिलर वेब सीरीज फर्जी को खूब पसंद किया गया। इस वेब सीरीज के जरिए उन्होंने अपना डेब्यू किया। शाहिद के अलावा सीरीज में विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी इस साल अपना ओटीटी डेब्यू किया। उन्होने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सुजॉय घोष की ”जाने जान” से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म में करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस साल अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ”दहाड़” से अपना ओटीटी डेब्यू किया। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। इस किरदार में वो कमाल की लगी हैं।