newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Filmfare Awards 2023: आलिया से लेकर राजकुमार राव तक..,फिल्मफेयर अवॉर्ड में इन कलाकारों ने मारी बाजी

Filmfare Awards 2023: इस बार कई सितारों को उनकी लगन और मेहनत का फल मिला है। वैसे तो हर कलाकार काफी मेहनत करता है लेकिन इस बार आलिया भट्ट, राजकुमार राव, और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को उनकी मेहनत का फल मिला है।

नई दिल्ली। फिल्मस्टार पूरे साल मेहनत करते है ताकि उन्हें इसके लिए सराहा जा सके। एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर,सिंगर या कोई और कलाकार पूरी मेहनत करता है कि उसके फैंस तक उनकी मेहनत पहुंच पाए और उन्हें अवॉर्ड मिल पाए। गुरुवार शाम को भी 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हुआ। जहां इंडस्ट्री के सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड 2022 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर कलाकारों को दिया गया है। इस बार अवॉर्ड फक्शन की शाम और भी खास रही क्योंकि इसकी मेजबानी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने की। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि किस कलाकार को किस कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया।

इस बार कई सितारों को उनकी लगन और मेहनत का फल मिला है। वैसे तो हर कलाकार काफी मेहनत करता है लेकिन इस बार आलिया भट्ट, राजकुमार राव, और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को उनकी मेहनत का फल मिला है।

बेस्ट फिल्म-

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड-

बेस्ट डायरेक्टर-

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड-

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (MALE)-

राकुमार ने जीता बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल मेल का खिताब-

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (FEMALE)

आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई के लिए मिला बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (FEMALE)

बेस्ट एक्टर स्पोटिंग रोल (MALE)-

फिल्म जुग-जुग जियो के लिए अनिल कपूर को मिला बेस्ट एक्टर स्पोटिंग रोल (MALE)-

बेस्ट एक्टर स्पोटिंग रोल (FEMALE)-

फिल्म बधाई दो के लिए शीबा चड्ढा को स्पोटिंग रोल फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया-

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (FEMALE)-

भूमि और तब्बू को इस अवॉर्ड से नवाजा गया-

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स-

हर्षवर्धन कुलकर्णी ने इस अवॉर्ड के लिए मारी बाजी-

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स-

संजय मिश्रा को फिल्म वध के लिए दिया गया यह अवॉर्ड-

बेस्ट डायलॉग-

प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्शिनी वशिष्ठ को मिला बेस्ट डॉयलॉग का अवॉर्ड-

बेस्ट स्क्रीनप्ले-

अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला-

बेस्ट स्टोरी-

अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला है-

बेस्ट डेब्यू मेल-

अंकुश गेदम को इस अवॉर्ड से नवाजा गया-

बेस्ट डेब्यू फीमेल-

एंड्रिया केविचुसा को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला-

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर-

फिल्म वध के लिए जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड-

बेस्ट कोरियोग्राफी-

गाने ‘Dholida’ के लिए कृति महेश को यह अवॉर्ड मिला है-

बेस्ट लिरिक्स-

अमिताभ भट्टाचार्य को इस अवॉर्ड से नवाजा गया है-