newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक, ये हैं भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस, एक फिल्म के लिए वसूलती हैं मोटी रकम

Bhojpuri Actresses Fees: लोग भोजपुरी स्टार्स की लाइफस्टाइल और उनसे जुड़ी हर डिटेल को जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस के बारे में जो एक फिल्म के लिए वसूलती हैं मोटी रकम।

नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट की दुनिया में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बाद अगर किसी का दबदबा है तो वो भोजपुरी सिनेमा का दबदबा है। आज न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि भोजपुरी एक्टर्स की भी लोकप्रियता शीर्ष पर पहुंच चुकी है। बॉलीवुड स्टार्स की ही तरह भोजीवुड स्टार्स का भी स्टारडम देखने लायक है। यही वजह है कि लोग भोजपुरी स्टार्स की लाइफस्टाइल और उनसे जुड़ी हर डिटेल को जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस के बारे में जो एक फिल्म के लिए वसूलती हैं मोटी रकम।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रूपये तक चार्ज करती हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भी भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी भी आम्रपाली की तरह एक फिल्म को करने के लिए करीब 25 से 30 लाख तक फीस लेती हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। अक्षरा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी सिंगिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। बता दें कि अक्षरा एक फिल्म के लिए 15-20 लाख तक चार्ज करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मोनालिसा एक फिल्म का 15 से 20 लाख तक चार्ज करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी भारी-भरकम फीस चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजना एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये तक फीस के तौर पर लेती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde)


पाखी हेगड़े

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार पाखी एक फिल्म को करने के लिए पाखी 10-12 लाख रुपये की फीस लेती हैं।