
नई दिल्ली। नए साल के आने से पहले देशभर में क्रिसमस (Christmas) की धूम है। आज यानी 25 दिसंबर को पूरे दुनिया में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। क्रिसमस के 1 दिन पहले यानी 24 दिसंबर की रात को सैलिब्रेट करते हैं। फिर 25 दिसंबर को भी जश्न देखने को मिलता है। टीवी के सितारे भी क्रिसमस को काफी धूमधाम से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर इन सेसेब्स की तरफ से पोस्ट भी शेयर किए गए हैं जिनमें वो क्रिसमस पार्टी इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं टीवी सेलेब्स ने क्रिसमस (Christmas 2022 Celebration) पर कैसे धूम मचाई…
दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी सास और ननद के साथ झूमती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी फैमली संग काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही है।
View this post on Instagram
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun bijlani) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर ने अपने बेटे को गोद में लिया है और बेटा उन्हें कैप पहनाने की कोशिश कर रहा है। अर्जुन बिजलानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें इस पल का काफी समय से इंतजार था।
View this post on Instagram
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने क्रिसमस को न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रिसमस ट्री के साथ दिखाई दे रही है। सिर पर कैप लगाकर सुरभि ज्योति ने विंटर लुक में भी अपनी क्यूटनेस दिखाई हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें, इन सेलेब्स के साथ ही अली गोनी, जैस्मिन भसीन और भी कई टीवी सितारों ने क्रिसमस को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया और उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में बने हुए हैं…
View this post on Instagram