newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New OTT Release On Telugu: बिम्बिसार से लेकर अम्मू तक तेलुगु भाषा की ये फिल्में मचाएंगी ओटीटी पर धमाल, रोमांस, ड्रामा और एक्शन सब कुछ है यहां

New OTT Release On Telugu: बिम्बिसार से लेकर अम्मू तक तेलुगु भाषा की ये फिल्में मचाएंगी ओटीटी पर धमाल, रोमांस, ड्रामा और एक्शन सब कुछ है यहां बिम्बिसार से लेकर अम्मू तक सभी के लोग दीवाने हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ तमिल और तेलुगु की फिल्म जो ओटीटी पर हो रहीं हैं रिलीज़।

नई दिल्ली। आजकल लोग फिल्में सिनेमाघरों में कम लेकिन ओटीटी पर ज्यादा देखते हैं। ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज़ होती रहती हैं। जो लोगों के मनोरंजन का सहारा बनती हैं। ओटीटी पर रिलीज़ हुई फिल्म और वेब सीरीज में ये फायदा होता है की लोग अपने मनपसंद का कुछ भी देख सकते हैं। आजकल लोग तेलुगु और तमिल सिनेमा की फिल्में और वेब सीरीज भी बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ढूंढते रहते हैं की कब कौन सी फिल्म और सीरीज तेलुगु और तमिल सिनेमा की रिलीज़ हो रही है। यहां हम आपको ओटीटी पर रिलीज़ होने वाले कुछ ऐसे शो के बारे में ही बताएंगे। जिन्हें तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री ने बनाया है। इस बार तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज़ हो रही हैं। बिम्बिसार से लेकर अम्मू तक सभी के लोग दीवाने हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ तमिल और तेलुगु की फिल्म जो ओटीटी पर हो रहीं हैं रिलीज़।

बिम्बिसार (Bimbisara)

बिम्बिसार फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री में बनी सफल फिल्म में से एक है। इस फिल्म को बनाने में कुल 40 करोड़ रूपये का बजट लगा है और फिल्म ने करीब 64 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। ये एक फैंटेसी एक्शन फिल्म है। इसमें आपको पीरियड ड्रामा भी देखने को मिलता है। इस फिल्म में दक्षिण भाषा के सुपरस्टार नन्दमूरी कल्याण राम ने काम किया है। इसे 21 अक्टूबर को ज़ी5 के प्लेटफार्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। जहां जाकर आप इसे देख सकते हैं।

कृष्णा वृंदा बिहारी (Krishna Vrinda Vihari)

ये एक रोमांटिक फिल्म है जिसे imdb पर करीब 9 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म में ब्राह्मण परिवार के लड़के का एक लड़की के साथ प्रेम दिखाया है। जब इस फिल्म को रिलीज़ किया गया था तब दर्शकों की तरफ से इसे बहुत प्यार मिला था अब इस फिल्म को तेलुगु भाषा में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। 23 अक्टूबर को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो जाएगी।

ओके ओका जीवितं (Oke Oka Jeevitham)

यह टाइम ट्रेवल पर आधारित फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कैसे अपने वर्तमान को सही करने के लिए कुछ दोस्त वैज्ञानिक सहायता से अतीत में जाते हैं लेकिन आप जैसा सोचते हैं वैसा अक्सर नहीं होता है। बल्कि बहुत कम ही होता है। इसे सोनी लिव पर तमिल और तेलुगु भाषा में 20 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया है। जहां आप इसे देख सकते हैं।

अम्मू (Ammu)

इस फिल्म को बहुत से लोगों ने पसंद किया था। इसके अलावा बहुत से लोगों ने इसे नापसंद भी किया था। ये एक स्त्री की कहानी है जिसका नाम अमुधा है। जो अपने गुस्सैल पति रवि के साथ अपनी जिंदगी गुजारती है। इसे आप तेलुगु भाषा में अमेज़ॉन प्राइम पर देख सकते हैं। इसे 19 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया है।