Karwa Chauth 2022: निमकी मुखिया से लेकर पार्वती तक, टीवी की ये हसीनाएं पहली बार देखेगीं चांद

Karwa Chauth 2022: आज हम आपको टीवी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। इस लिस्ट में मानसी श्रीवास्तव,सायंतनी घोष, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं

Avatar Written by: October 13, 2022 11:54 am

नई दिल्ली। आज करवा चौथ का पावन त्योहार है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए पत्नियां व्रत रखती हैं। बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको टीवी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखी हैं। इस लिस्ट में मानसी श्रीवास्तव,सायंतनी घोष, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं। तो चलिए एक-एक करके आपको सबके बारे में बताते हैं।

मौनी रॉय– टीवी एक्ट्रेस मौनी ने 27 जनवरी 2022 को बिजनेस बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए थे। ये एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ है जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस टीवी के साथ-साथ फिल्मों की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।

श्रद्धा आर्या– श्रद्धा आर्या टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्हें जी के कुंडली भाग्य से फेम मिला है। श्रद्धा का भी ये पहला करवा चौथ है और उन्होंने 16 नवंबर 2021 को दिल्ली के नेवी अफसर राहुल शर्मा से शादी की थी। आज भी एक्ट्रेस कुंडली भाग्य सीरियल में ही काम कर रही हैं।

करिश्मा तन्ना– इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने 5 फरवरी को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे।

मानसी श्रीवास्तव-मानसी श्रीवास्तव ने कई पॉपुलर सीरियल्स में साइड रोल किए हैं। उन्होंने 23 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी की थी। शादी काफी प्राइवेट तरीके से की गई थी जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही बुलाया गया था।

पायल रोहतगी– पायल रोहतगी हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। हाल ही एक्ट्रेस को कंगना के शो लॉकअप में देखा गया था वहां से बाहर आने के बाद उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी कर ली। उन्होंने 9  जुलाई 2022 को सात फेरे लिए।

भूमिका गुरुंग– निमकी मुखिया से फेम पाने वाली भूमिका गुरुंग भी इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। उन्होंने शेखर मल्होत्रा से 8 मार्च 2022 को शादी की थी।