newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Stars Wives: रवि किशन से लेकर खेसारी लाल यादव तक जानिए क्या करती हैं इन भोजपुरी सुपरस्टार्स की Wife

Bhojpuri Stars Wives: केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि देश से लेकर विदेशों में भोजपुरी कलाकारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। ऐसे में लोग अब भोजपुरी एक्टर्स की लाइफस्टाइल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ सुपरस्टार्स यानी रवि किशन से लेकर खेसारी लाल यादव तक की पत्नियों के बारे में…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी इंडस्ट्री की भी काफी लोकप्रियता है खासकर यूपी-बिहार में बहुतायत संख्या में आपको भोजपुरी सिनेमा के दर्शक मिल जायेंगे। केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि देश से लेकर विदेशों में भोजपुरी कलाकारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। ऐसे में लोग अब भोजपुरी एक्टर्स की लाइफस्टाइल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ सुपरस्टार्स यानी रवि किशन से लेकर खेसारी लाल यादव तक की पत्नियों के बारे में तो चलिए जानते हैं कि आपके चाहते एक्टर्स की पत्नियां आखिर क्या करती हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन

रवि किशन को ग्यारहवीं कक्षा में ही प्रीति से इश्क़ हुआ था और साल 1993 में रवि किशन ने प्रीति से ब्याह रचाया। रवि किशन की पत्नी लाइमलाइट से कोसों दूर सादगी से जिंदगी जीना पसंद करती हैं।


मनोज तिवारी

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी भी भोजपुरी जगत का जाना -पहचाना नाम हैं। पटना की रहने वाली सुरभि ने कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज से सजाया है। बता दें कि सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। सुरभि से मनोज तिवारी ने कोरोनाकाल में गुपचुप तरीके से शादी की थी।

निरहुआ

रील लाइफ में भले निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी हिट हो लेकिन असल जिंदगी में निरहुआ की जोड़ीदार तो उनकी पत्नी मनीषा देवी ही हैं। साल 2000 में निरहुआ ने मनीषा से शादी की थी। उनके बच्चे भी हैं। हालांकि कभी सार्वजानिक तौर पर निरहुआ और मनीषा को साथ नहीं देखा गया,  वो लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। जिस कारण वो क्या करती हैं कहां रहती हैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

रितेश पांडे

कोरोनाकाल में रितेश पांडे ने वैशाली संग शादी रचाई थी। वैशाली गाजीपुर की रहने वाली हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी संग अरेंज मैरेज किया था। चंदा लाइमलाइट से दूर एक मिडिल क्लास जीवन जीना पसंद करती हैं।