newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Stars Education: रवि किशन से लेकर निरहुआ तक जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी के ये दिग्गज सितारे

Bhojpuri Stars Education: भोजपुरी कलाकारों की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी जगत ही नहीं बल्कि देश-विदेशों तक में भी फैली हुई है। लोग अक्सर इन एक्टर्स की निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी स्टार्स ने कहां तक की है पढाई।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों और फिल्मों को अब यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हिट भोजपुरी सॉन्ग वायरल होता रहता है। भोजपुरी कलाकारों की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी जगत ही नहीं बल्कि देश-विदेशों तक में भी फैली हुई है। लोग अक्सर इन एक्टर्स की निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी स्टार्स ने कहां तक की है पढाई।

पवन सिंह

भोजपुरी जगत के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह अपने धमाकेदार गानों की वजह से इंटरनेट पर तहलका मचाए रहते हैं। दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे पवन सिंह महज दसवीं कक्षा तक पढ़े हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की A लिस्टेड एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह के करोड़ों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने को लोग बेक़रार रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर अक्षरा ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) 

भोजपुरी जगत के सबसे चहेते एक्टर्स में शुमार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ महज 12वीं पास हैं।


आम्रपाली दुबे 

आम्रपाली दुबे मशहूर भोजपुरी अदाकारा हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फ़ोटोज़ और विडीयोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बता दें कि आम्रपाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dimpal Singh (@dimpalsingh99)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dimpal Singh (@dimpalsingh99)

खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने बड़ी तेजी से सफलता हासिल की है। बता दें कि खेसारी लाल यादव सिर्फ दसवीं पास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन 

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो रवि ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।