
नई दिल्ली। इस साल सनी देओल की बड़ी फिल्म गदर 2 का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। काफी समय से दर्शक इस फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। 2001 की गदर फिल्म के बाद अब गदर 2 फिल्म का निर्माण हो रहा है। गदर 2 के सीक्वेल को अनिल शर्मा ही बना रहे हैं जिन्होंने इससे पहले गदर एक प्रेम कथा फिल्म बनाई थी। हाल ही में इस गदर 2 फिल्म से जुड़ी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। जहां सनी देओल अपने हाथ में बैलगाड़ी का पहिया उठाए हुए थे। सनी देओल का ये फोटो खूब वायरल हुआ और अब सनी देओल की फिल्म गदर 2 की रिलीज़ डेट भी आ गई है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
गदर एक प्रेम कथा में हमने देखा था कैसे तारा सिंह जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया था, वो अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से लड़ जाता है। इस फिल्म में सनी देओल के प्रेमी का नाम सकीना था जिसका किरदार अमीषा पटेल ने निभाया था जो बहुत फेमस हुआ। गदर इतनी फेमस हुई कि वो आज भी दर्शकों के दिल में बैठी हुई है और दर्शक उस फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। गदर एक प्रेम कथा को देखने के लिए दूर- दूर से दर्शक आ रहे थे इस फिल्म ने हम आपके हैं कौन फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।
पिंकविला की खबर की माने तो इस फिल्म की रिलीज़ डेट तय कर ली गई है और अब आपको 11 अगस्त 2023 को ये फिल्म सिनेमाघर में देखने को मिलेगी। जी हां इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघर में रिलीज़ किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गदर 2 को रिलीज़ किया जाएगा। पिंकविला की माने तो इस बार तारा अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान से लड़ता दिखेगा। जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ही निभाएंगे जिन्होंने गदर एक प्रेम कथा में बच्चे का किरदार निभाया था।
FIRST LOOK…#RanbirKapoor in #Animal ?? 11 Aug 2023 release…a Pan India Film…?? pic.twitter.com/0AAlb98W2U
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) December 31, 2022
आपको बता दें रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ की जाएगी। जिसका गदर 2 के साथ क्लैश होने वाला है। एनिमल फिल्म को भी 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ किया जाएगा। एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल देखने को मिलेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मरेगा।