Gadar 2 Teaser: गदर-2 की छोटी सी झलक देख बावरे हुए फैंस, दिल खोलकर लुटाया टीजर पर प्यार
Gadar 2 Teaser: इसके अलावा सोशल मीडिया पर ग़दर एक प्रेम कथा के छोटे-छोटे चंक भी यूजर्स शेयर कर रहे हैं। ये चंक वो यूजर्स शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का मजा लिया है, हालांकि कुछ यूजर्स अमरीश पुरी को भी याद कर रहे हैं।
नई दिल्ली। ग़दर एक प्रेम कथा के बाद गदर-2 का बज सुबह से ही सोशल मीडिया पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही गदर-2 आई हुई है और फैंस बेसब्री से फिल्म के टीजर क इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार गदर-2 का टीजर आमने आ गया है,जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है,जहां पहले से फिल्म के पहले भाग ग़दर एक प्रेम कथा को री-रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर टीजर की छोटी सी झलक सामने आई हैं।
वायरल हुई टीजर की झलक
गदर-2 का टीजर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर टीजर की छोटी सी झलक वायरल हो रही हैं। यूजर्स ने सिनेमाघर से टीजर को कैप्चर कर एक चंक को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। टीजर की झलक में सनी देओल घुटनों के बल बैठकर मजार पर दिख रहे हैं और पीछे से गाना बज रहा है- घर आजा परदेसी। टीजर की छोटी की झलक को ही फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं।
#Gadar2 teaser Blockbuster …
CANT WAIT FOR 11TH AUG #SunnyDeol pic.twitter.com/f3hkeHrlb1
— Raj kumar verma (@Iamrajkumarve) June 9, 2023
#Gadar #GadarEkPremKatha #Gadar2 #SunnyDeol #Bollywood
Now, we the youths have the opportunity to witness the biggest masterpiece that created history in 2001 pic.twitter.com/kZ7dsUpqPw— Eshan Gujar (@itzz_eshan) June 7, 2023
#Gadar2 public reaction blockbuster on the way
Follow for more #GadarEkPremKatha #Animal #AkshayKumar #AmeeshaPatel #SunnyDeol #ShahidKapoor #RanbirKapoor #WTC23Final pic.twitter.com/YU5UZccIf1
— Samim Ehsas (@SamimEhsas09) June 9, 2023
Hindustan zindabaad tha, zindabaad hai aur Zindabaad rahega ? #SunnyDeol #Gadar2 #Gadar pic.twitter.com/rWJqs3RjUV
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 9, 2023
Confirmed –#Gadar2 teaser coming on 9 June#Gadar2 is set in Lahore in 1971#Gadar2 is sequel for ATBB #Gadar#Gadar2 is releasing on 11 Aug#Gadar2 will confirm #SunnyDeol is biggest star of 80s.#Gadar2 will be a SOLO release. pic.twitter.com/YB4WGQ3WJM
— Nitesh Naveen (@NiteshNaveenAus) June 8, 2023
गदर-2 को टक्कर देगी ओएमजी-2
इसके अलावा सोशल मीडिया पर ग़दर एक प्रेम कथा के छोटे-छोटे चंक भी यूजर्स शेयर कर रहे हैं। ये चंक वो यूजर्स शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का मजा लिया है, हालांकि कुछ यूजर्स अमरीश पुरी को भी याद कर रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा भी है कि अमरीश पुरी के बिना गदर अधूरी है। गौरतलब है कि कई शहरों में मेकर्स ने आज गदर- एक प्रेम कथा’ को री-रिलीज किया है, जिसमें जिसमें दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे शहर शामिल हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। खास बात ये है कि गदर-2 को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार और यामी गौतम ओएमजी-2 भी 11 अगस्त को ही रिलीज होगी।