newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganapath vs Yaariyan 2 Review: देखने जा रहे हैं यारियां-2 या गणपथ, जाने से पहले पढ़ लें दोनों फिल्मों का रिव्यू

Ganapath vs Yaariyan 2 Review: एक अन्य यूजर ने लिखा- अमिताभ बच्चन #गणपथ मूवी की रीढ़ हैं। उनका चार्म अभी तक कम नहीं हुआ है, वह अभिनय कर रहे हैं, उनका एक्शन अवतार मनमोहक है।टाइगर श्रॉफ के बाद, वो गणपथ फिल्म पर राज कर रहे हैं।

नई दिल्ली। आज फिल्मी शुक्रवार है और आज बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टार गणपथ तो दूसरी है दिव्या खोसला और जावेद जाफरी स्टारर यारियां-2।इन दोनों ही फिल्में की आज बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस का रिएक्शन सामने आने लगे हैं। गणपथ फिल्म में स्टार कास्ट और फिल्म की कहानी दोनों ही पसंद आ रही है, फिल्म की जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है, जबकि यारियां-2 तो थोड़ा कम रिस्पांस मिल रहा है। यूजर्स को यारियां-2 की कहानी में दम नहीं लगा है। तो चलिए जानते हैं कि फैंस का दोनों फिल्मों को लेकर क्या कहना है।


एक्शन सीन्स से जीता जनता का दिल

पहले बात करते हैं कि टाइगर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘गणपथ की। सोशल मीडिया पर गणपथ फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। हर कोई टाइगर की फिल्म और उनके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म में फैंस को कृति का एक्शन और अमिताभ बच्चन का भी अलग अवतार देखने को मिला है। एक यूजर ने लिखा- गणपथ: बॉलीवुड एक्शन अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर! #टाइगरश्रॉफ और #कृति सेनन ने इसे बखूबी निभाया। पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग महाकाव्य चरमोत्कर्ष के साथ एक रोमांचक रोलरकोस्टर है।


एक दूसरे यूजर ने लिखा-फिल्म बहुत पॉजीटिव है..जिसमें एक्शन ब्लॉक, सीजीआई, वीएफएक्स, सभी कलाकारों का अभिनय, #टाइगरश्रॉफ और #कृतिसेनॉन के बीच केमिस्ट्री, गाने, कहानी, निर्देशन, सब कुछ शानदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अमिताभ बच्चन #गणपथ मूवी की रीढ़ हैं। उनका चार्म अभी तक कम नहीं हुआ है, वह अभिनय कर रहे हैं, उनका एक्शन अवतार मनमोहक है।टाइगर श्रॉफ के बाद, वो गणपथ फिल्म पर राज कर रहे हैं।


फिल्म को मिला मिक्स रिस्पांस

अब बात करते हैं फिल्म यारियां-2 की जिसमें दिव्या खोसला के अलावा पर्ल वी. पुरी और यश दासगुप्ता दिख रहे हैं। फिल्म भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है, हालांकि यूजर्स को फिल्म की कहानी में दम नहीं लगा। सोशल मीडिया पर फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- Yaariyan-2 Review – #MeezaanJafri को बाइकर लड़के के रूप में चमकते हुए देखना बहुत अच्छा है। उनकी प्रेम कहानी भावनात्मक रूप से मनोरंजक है और उनका अभिनय काबिल ए तारीफ है।


एक दूसरे यूजर ने लिखा- यारियां-2 में अपनी पहचान बनाने के लिए #MeezaanJafri को बधाई, वह देखने लायक एक सच्ची प्रतिभा है। एक अन्य ने लिखा- अभी-अभी #यारियां2 देखी, जो प्यार, दोस्ती और भाई-बहन के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी है। यारियां-2 को गणपथ की तुलना में कम पसंद किया गया है।