newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganesh Chaturthi 2021: बेटे संग शिल्पा शेट्टी ने की गणेश आरती, कहा- ‘गन्नु राजा साथ, हर संकट की मात’

Ganesh Chaturthi 2021: इस वीडियो से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने दोनों बच्चों को बप्पा के पंडाल में बैठकर मिठाई खिलाती हुई दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा था, ‘ॐ गन गणपतए नमो नमः! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! गणपति बाप्पा मोरिया!

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर बार अपने घर में गणपति बप्पा को लाती है। इस बार भी एक्ट्रेस के घर बप्पा विराजे हैं। हालांकि फर्क बस इतना है कि इस बार उनके साथ पति राज कुंद्रा नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गणेश आरती का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे वियान संग आरती करते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘हर साल की तरह इस साल भी हमारे गन्नु राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है. सालों पुरानी अपनी प्रथा को जारी रखते हुए आपको दुआएं भेज रही हूं. उम्मीद है कि बप्पा की कृपा से आपको सारी परेशानियां और बाधाएं दूर करने में मदद मिलेगी. गणपति बाप्पा मोरिया.’

इस वीडियो से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने दोनों बच्चों को बप्पा के पंडाल में बैठकर मिठाई खिलाती हुई दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा था, ‘ॐ गन गणपतए नमो नमः! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! गणपति बाप्पा मोरिया! साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि गणपति बप्पा उनके घर फिर लौट आए हैं। ये बप्पा का उनके घर में 11वां आगमन है।’