
नई दिल्ली। टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम रखने वाली अदाकारा गौहर खान के घर खुशखबरी आ गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे बेबी बॉय को जन्म दिया है। 10 मई की रात को गौहर और जैद दरबार एक प्यारे बेटे के माता पिता बने है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर क्या लिखा है।
10 मई की रात को दिया बच्चे को जन्म
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है कि उन्होंने 10 मई की रात को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनकी पोस्ट में लिखा है- इस सुंदर जहान को अस्लामालेकुम, अपनी खुशी के बंडल को बचाकर रखें। 10 मई को हमें महसूस हुआ कि असली खुशी का मतलब क्या होता है। मैंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। ये हमारे लिए जहान की सबसे बड़ी खुशी है। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया। माता-पिता बनने के बाद ही जैद और गौहर खुशी से खिलखिला रहे हैं। पोस्ट देखने के बाद फैंस पर बच्चे और गौहर पर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
बच्चे की झलक देखने के लिए बेताब
गौहर ने अभी तक बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। फैंस बच्चे की झलक देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। कपल ने बहुत ही रॉयल अवतार में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी गर्भवती होने की खबर भी सोशल मीडिया पर दी थी और लगभग रोजाना बेबी बंप के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। गौहर ने हाल ही में अपना बेबी शावर भी रखा था और प्यारी-प्यारी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।