newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gadar 2 OTT Release: हो जाइए तैयार,अब तारा सिंह ओटीटी पर मचाने आ रहा है गदर, जानिए कब-कहां रिलीज होगी फिल्म Gadar 2

Gadar 2 OTT Release: फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी। इस पर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म गदर 2 6 अक्टूबर को ZEE 5 पर रिलीज होने जा रही है। यानी की जो भी फैंस सिनेमाघरों में गदर-2 नहीं देख पाए है अब वो फिल्म का लुफ्त घर बैठे उठा पाएंगे।

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की मूवी गदर 2 (Gadar 2) ने तहलका मचाकर रखा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से अधिक वक्त हो गया है अब तक फैंस पर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ खींचे चल रहे है। गदर 2 को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यही कारण है कि 22 साल बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का गदर दिखा। तारा और सकीना की लव स्टोरी को लोगों ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई। गदर 2 बॉक्स ऑफिस 500 से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं अब फिल्म गदर-2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए रेडी हो गई है। जल्द ही मूवी ओटीटी पर रिलीज होने जा रहे है।

कब-कहां रिलीज होगी ओटीटी पर

बता दें कि फैंस बीते कुछ दिनों से गदर 2 के ओटीटी पर रिलीज होने का वेट कर रहे थे। लेकिन अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर आई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी। इस पर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म गदर 2 6 अक्टूबर को ZEE 5 पर रिलीज होने जा रही है। यानी की जो भी फैंस सिनेमाघरों में गदर-2 नहीं देख पाए है अब वो फिल्म का लुफ्त घर बैठे उठा पाएंगे।

बता दें कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कमाई 500 करोड़ से अधिक हो चुकी है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करे तो सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म गदर 2 साल 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा की सीक्वल है।