
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमर पड़ती है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हाल ही में आम्रपाली की फिल्म ”घूंघटवाली सुपरस्टार” का ट्रेलर रिलीज किया गया था।
आम्रपाली दुबे की इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शैख़ बंटी हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। आज इस फिल्म का टाइटल सांग ”घूंघटवाली सुपरस्टार” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने को बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इससे पहले ”घूंघटवाली सुपरस्टार” का पहला गाना ”ऐ बाबू जी” रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल हैं- ”विधना करम दिहले, तू त जनम दिहल, क के एहसान तू जीवला ऐ बाबू जी” ये काफी इमोशनल कर देने वाला गाना है जिसे सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और इस गाने को ओम झा ने अपने संगीत से सजाया है। इस गाने को बीफॉरयू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फ़िलहाल आम्रपाली दुबे ”स्वर्ग से प्यारा घर हमारा” की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही अक्षरा सिंह और निरहुआ संग ”चार फेरे सात वचन” में भी दिखाई देंगी।