newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

THKOC: फैंस के लिए खुशखबरी, दोबारा मां बनी दिशा वकानी, दिया प्यारे से बेटे को जन्म

THKOC: गौरतलब है कि साल 2021 दिसंबर में  दिशा वकानी की एक फैमिली फंक्शन से फोटो सामने आई थीं। फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।अब एक्ट्रेस के घर दोबारा खुशखबरी आई हैं। वहीं खबरें आई थी कि एक्ट्रेस शो में वापसी कर सकती हैं लेकिन इन खबरों को लेकर दिशा ने कुछ कंफर्म नहीं किया था।

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो सभी का फेवरेट शो है। हालांकि बीते काफी दिनों से शो से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले खबर आई थी कि शो में तारक मेहता रोल प्ले करने शैलेश लोढ़ा शो छोड़ चुके हैं। इसके बाद मुनमुन दत्ता की भी शो छोड़ने खबरें सामने आई थी। इसी बीच खबरें ये भी थी कि दयाबेन उर्फ दिशा वकानी शो में वापसी के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हुए थे लेकिन हम आपके लिए इससे भी बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दयाबेन उर्फ दिशा वकानी दूसरी बार मां बनी हैं।  एक्ट्रेस के घर दोबारा बच्चे की किलकारी  गूंजी है। दिशा ने एक क्यूट बेटे को जन्म दिया है।

दूसरी बार मां बनी दिशा

दिशा दूसरी बार मां बनी हैं। वो पहले एक बेटी को जन्म दे चुकी हैं। अब एक्ट्रेस एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया हैं। इस बात को खुद उनके भाई मयूर वकानी ने कंफर्म किया है। मयूर सीरियल में भी दिशा के भाई सुंदर लाल का रोल प्ले करते हैं और असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस के भाई हैं। खबर सामने आने के बाद फैंस दिशा को दिल से बधाई दे रहे हैं लेकिन इसी बीच अब उनके शो में वापसी करने की खबरों को गलत समझा जा रहा है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए मयूर ने बताया कि वो बहुत खुश हैं क्योंकि वो दोबारा अंकल बने हैं। साल 2017 में दिशा ने लड़की को जन्म दिया था लेकिन अब लड़के को जन्म दिया है। हमारी फैमिली अब कंप्लीट हो गई..मैं दोबारा मामा बन गया हूं।

वायरल हुई थी दिशा की फोटो

गौरतलब है कि साल 2021 दिसंबर में  दिशा वकानी की एक फैमिली फंक्शन से फोटो सामने आई थीं। फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।अब एक्ट्रेस के घर दोबारा खुशखबरी आई हैं। वहीं खबरें आई थी कि एक्ट्रेस शो में वापसी कर सकती हैं लेकिन इन खबरों को लेकर दिशा ने कुछ कंफर्म नहीं किया था। अब देखना होगा कि दिशा कब तक शो में वापसी का मन बनाती हैं।