नई दिल्ली। इन दिनों एक फिल्म काफी सुर्खियों में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म गदर-2 की जिसका टीजर आउट हो चुका है। टीजर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘उड़ जा काले कावां’ गाना भी रिलीज कर दिया है। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को निर्माताओं ने पहले जैसा रखने की कोशिश की और दर्शकों को यही चीज सबसे अच्छी लगी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर और सामने आ रही हैं कि नाना पाटेकर इस फिल्म के लिए अपना वाइस रिकॉर्ड कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी जानकारी-
#Xclusiv… NANA PATEKAR DOES VOICEOVER FOR ‘GADAR 2’… #NanaPatekar has lent his voice for #Gadar2… #Nana’s voiceover will introduce #Gadar2 to the moviegoers at the very start of the film.
It may be recalled that #OmPuri had done the voiceover for the introductory scenes of… pic.twitter.com/m6Cj9ergZB
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2023
तरन आदर्श ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल, तरन आदर्श ने ट्विटर में एक ट्विट साझा करते हुए लिखा #एक्सक्लूसिव… नाना पाटेकर ने ‘गदर 2’ के लिए वॉयसओवर किया है… #नानापाटेकर ने #गदर2 के लिए अपनी आवाज दी है… #नाना का वॉयसओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को #गदर2 से परिचित कराएगा। यह याद किया जा सकता है कि #ओमपुरी ने 2001 में #गदर का पहला भाग के प्रारंभिक दृश्यों के लिए वॉयसओवर किया था। अब नाना पाटेकर की आवाज को फिल्म में सुनने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Kuch lamhe keemti hote hain .. eisa hi hai ye lamha .. thx @nanagpatekar ji …I m overwhelmed to work with legend like u .. #GADAR2 ke liye aapka pyar aur aapka voice over atulniya hai .. dhanyavad n ❤️
mujhe yad hai aapne mujhe gadar1 ke liye bhi release se pahale kaha tha ki… pic.twitter.com/7Tn627dm7K— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) July 3, 2023
अनिल शर्मा ने भी किय ट्वीट
वहीं अनिल शर्मा ने भी ट्वीटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कुछ लम्हे कीमती होते हैं .. ऐसा ही है ये लम्हा .. धन्यवाद, नाना पाटेकर जी…आप जैसे लीजेंड के साथ काम करके मैं अभिभूत हूं.. #GADAR2 के लिए आपका प्यार और आपका वॉयस ओवर अविश्वसनीय है.. धन्यवाद। मुझे याद है आपने मुझे गदर 1 के रिलीज से पहले कहा था कि ब्लॉकबस्टर होगी.. इस बार भी आपने प्यार दिखाया है। ओपनिंग देखी.. झूम झूम, और मैंने निकला देखा गाना, उत्कर्ष शर्मा को गले लगाया,बहुत तारीफ की, भगवान की इच्छा से कहानी फिर दोहराई जाएगी.. इस बार भी लोगो का प्यार खूब मिलेगा..