newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ajay Devgn: काजोल ही नहीं ये हसीनाएं भी करना चाहती थी अजय देवगन से शादी, जानिए एक्टर की लव लाइफ के अनसुने किस्से

Happy Birthday Ajay Devgn: अजय देवगन अपने फैंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं। आज अभिनेता अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन के इस खास दिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ही अपने फैंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं। काजोल फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं, तो वहीं अजय देवगन का शांत व्यवहार फैंस को काफी इंप्रेस करता है। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अजय देवगन अपने फैंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं। आज अभिनेता अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन के इस खास दिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

अजय देवगन के बॉलीवुड करियर के बारे में तो आपको जानते ही होंगे। मगर आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्होंने भले ही काजोल से शादी की हो लेकिन उनका कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है। इस लिस्ट में रवीना टंडन से लेकर करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला तक का नाम शामिल है। साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ के बाद अजय देवगन हिट हो गए और उन्हें रवीना टंडन के साथ कई फिल्में मिली। इन फिल्मों के दौरान ही दोनों को आपस में प्यार हो गया था। इतना ही नहीं ये तक कहा जा रहा था कि जब रवीना-अजय से अलग हुईं तो एक्ट्रेस ने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी।

Here's Why Ajay Devgn Dumped Karisma Kapoor & Tied The Knot With Kajol

रवीना टंडन के बाद अजय देवगन का नाम करिश्मा कपूर से जुड़ा। कहा जाता है कि करिश्मा ही वो एक्ट्रेस थीं जिसकी वजह से अजय और रवीना के रिश्ते में दरार आई। करिश्मा और अजय एक दूसरे को फिल्म जिगर के बाद चाहने लगे थे। लेकिन दोनों बाद में अलग हो गए और इसका कारण ठीक से पता नहीं चला।

इस लिस्ट में अगली हीरोइन का नाम आता है मनीषा कोइराला का। दरअसल, फिल्म ‘धनवान’ के बाद मनीषा कोइराला को अजय देवगन से प्यार हो गया था। यहां भी करिश्मा ही ऐसी हिरोइन थीं जिसकी वजह से मनीषा का प्यार परवान नहीं चढ़ा।

manisha koirala 90s fashion looks: lifestyle manisha koirala proved that  she is totally fashionista - Navbharat Times Photogallery

अजय देवगन को चाहने वाली एक्ट्रेस में इलियाना डिक्रूज का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि इलियाना डिक्रूज के साथ तो उनका रिश्ता इस कदर हो गया था कि काजोल और अजय की शादी टूटने तक पर बात आ गई थी मगर काजोल ने बात संभाल ली। जबकि इलियाना अजय को सिर्फ अपना दोस्त ही बताती आई हैं।