newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Netflix: ‘हसीन दिलरूबा’ बनी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म

Netflix: नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को ‘हसीन दिलरूबा’ रिलीज़ हुई है। इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके चलते ये फ़िल्म भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है।

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 2 जुलाई को ‘हसीन दिलरूबा’ (Haseen Dilruba) रिलीज़ हुई है। इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके चलते ये फ़िल्म भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है। हसीन दिलरूबा प्लेटफॉर्म पर नम्बर एक पर ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, बांग्लादेश समेत कई अन्य देशों में भी ट्रेंड कर रही है।

haseen dilruba

हसीन दिलरूबा को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है। ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी तापसी के किरदार रानी कश्यप के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्रांत ने फ़िल्म में तापसी के पति ऋषभ सक्सेना का किरदार निभाया है। तो वहीं, हर्षवर्धन ने नील त्रिपाठी नाम का किरदार निभाया है, जिसके साथ रानी का प्रेम प्रसंग दिखाया गया है। रानी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगता है।

हसीन दिलरूबा का निर्माण आनंद एल राय ने किया है। इसकी कथा, पटकथा और संवाद कनिका ढिल्लों ने लिखे हैं। तापसी की ये पहली फ़िल्म है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली तापसी की आख़िरी फ़िल्म थप्पड़ है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में तापसी के अभिनय को काफ़ी सराहा गया था।