
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अंजना की यूपी-बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो जाता है। अंजना सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह ने हाल ही में अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए लेकर आई हैं कुछ खास, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
View this post on Instagram
क्या है अंजना सिंह का नया वीडियो:
अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो ”सास बहु और बेटियां” शो का है जिनके साथ अंजना सिंह ने अपना पूरा डे आउट किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो की झलकियां शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ एक्सक्लूसिव फन डेआउट |” इस वीडियो में एक्ट्रेस खूबसूरत कुर्ती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राज और पवन सिंह के गाने पर जोरदार ठुमका लगाती हुई नजर आ रही है। रील शेयर कर अंजना सिंह ने इस गाने की तारीफ़ की है और पवन सिंह को टैग भी किया है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कल ही एक्ट्रेस की फिल्म मासूम हाउसवाइफ का पहला लुक सामने आया है, जिसे फैंस से अच्छा रिस्पांस मिला है। लेकिन इसी के साथ अंजना ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है और अपनी भक्ति से भरी फिल्म टीवी पर रिलीज कर दी है। अंजना की फिल्म ”जय मां विन्ध्वासिनी” का हाल ही मे वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है।