newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jaikaal Mahakal: क्या आपने भगवान शिव पर समर्पित ये भावपूर्ण गीत सुना है जो Amitabh Bachchan की आने वाली इस फिल्म का हिस्सा है

Jaikaal Mahakal: क्या आपने भगवान शिव पर समर्पित ये भावपूर्ण गीत सुना है जो Amitabh Bachchan की आने वाली इस फिल्म का हिस्सा है गीत के शुरुआत में ही भगवान शिव को महाकाल शम्भु बताया गया है और जीवन मृत्यु दोनों ही उन्ही को बताया गया है। जयकाल -महाकाल गीत के बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। हमने से कइयों ने ये कई बार सुना है की आज की यंग जेनरेशन हमारी संस्कृति (Indian Culture), आदर्श (Ideals) और हमारे धर्म (Hindu Religion) को भूल चुकी है। ये अलग बात है की युवा (Young Generation) आज कुछ ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन कई बार जब हम ज्यादा एडवांस हो जाते हैं तो हमारे अंदर से वो छोटे इमोशन मर जाते हैं। अपनी जिंदगी में मशगूल रहने वाले ये युवा भूल जाते हैं कि वो क्या गंवा रहे हैं और बाद में जब इन्हें किसी बात का एहसास होता है तब समय बहुत दूर निकल जाता है जहां से लौटना मुश्किल हो जाता है। विकास बहल (Vikas Bahl) के निर्देशन (Direction) में एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम है गुडबाय (GoodBye)। ये वही विकास बहल हैं जो अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ प्रोडक्शन हाउस चलाते थे लेकिन इनके मुश्किल दौर में इनके साथ काम कर रहे साथियों ने ही इनका साथ नहीं दिया। इनकी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) प्रमुख रूप से दिखने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को जब रिलीज़ किया गया तब वहीं से, हिन्दू धर्म और संस्कृति, भारतीय मूल्य (Indian Values), परिवार प्रेम (Family Love) और अन्य बहुत कुछ देखने को मिल गया था अब इसका एक पहला संगीत रिलीज़ किया गया है। जिसका नाम है जयकाल -महाकाल (Jaikal Mahakal)। यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

बीते दिनों एक फिल्म रिलीज़ हुई है ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) जिसमें भी भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित एक संगीत देवा देवा (Deva-Deva) डाला गया था। लेकिन उस संगीत के बोल (Lyrics) और फिल्मांकन (Cinematography) बिल्कुल भी भगवान शिव को समर्पित नहीं लग रहा था। इसके अलावा अयन (Ayan Mukerji) ने उस गीत (Song) के लिए कई तरह के बयान दिए कि वो लाना वो (Deva- Deva) संगीत पहले चाहते थे लेकिन ला नही पाए। ये सब तो अयन के बड़बोलापन था क्योंकि उनकी फिल्म कितनी ईश्वर को समर्पित है ये हमने सबने फिल्म में देख लिया है।

क्या है GoodBye फिल्म की कहानी

फिल्म गुडबाय एक पारिवारिक कहानी है। जो एक परिवार की पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच होने वाली अंतर पर आधारित है। उनके बीच होने वाली सोच के फर्क पर आधारित है। आजकल हर युवा साइंस और लॉजिक के साथ चलने के चक्कर में अपनी भावनाओं को ही भूल जाता है। वो रिश्तों को समय भी नहीं देता है और न ही उन्हें याद भी रखता है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में वो इतना व्यस्त हो जाता है कि उसके लिए रिश्तों का मूल्य ही खत्म हो जाता है। वो परिवार की रीतिरिवाज, धर्म, भावनाएं, प्रेम इन सबकों दकियानूसी मानने लगता है। इन्हीं कुछ विषयों पर केंद्रित है फिल्म गुडबाय।

Jaikal Mahakal पहला संगीत हुआ रिलीज़

फिल्म गुडबाय से आज पहला गीत रिलीज़ किया गया है जो भगवान महाकाल को समर्पित है। इस गीत को अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi) ने संगीत दिया है और इसके बोल लिखे स्वानंद किरकिरे (Swanand Kirkire) ने लिखे हैं। इस गीत की तारीफ होनी चाहिए क्योंकि इसमें आपको शिवा पर समर्पित मंत्र भी दिखते हैं और उनकी महिमा का बखान भी मिलता है। गीत के शुरुआत में ही भगवान शिव को महाकाल शम्भु बताया गया है और जीवन मृत्यु दोनों ही उन्ही को बताया गया है। इसके अलावा बताया गया है कैसे जन्म-जन्मांतर की जीवन की कड़ी चलती रहती है लेकिन हर योनि हर जन्म के रखवाले शिव भगवान ही हैं। संगीत में बताया की कैसे जीवन की जो नाव है उसकी पतवार, ईश्वर ही है। जीवन का हर क्षण और कण भगवान से ही बना है। इसके अलावा ये भी बताया गया है की कैसे जीवन और मृत्यु का खेल ईश्वर ने रचा है जिसमें एक आता है तो एक जाता है। कितने बड़े राजा – महाराजा और ज्ञानी हुए लेकिन कोई भी जीवन और मृत्यु के खेल को समझ नहीं पाता है। इसके अलावा गीत ये बताता है की हम सब रिश्तों के लिए कितने वो रहते हैं की ये मेरे हैं वो मेरे हैं, ये मेरा है वो मेरा है। लेकिन असल में हममे से कोई किसी का नहीं है यहां मौजूद सब ईश्वर का है और अंत में सब उसी में समा जाता है।

जितने खूबसूरत इस फिल्म के लिरिक्स हैं उतना ही खूबसूरत फिल्म का फिल्मांकन है। जहां पुजारियों को भी दिखाया जा रहा है। भगवान का नाम लेते हुए संतों को दिखाया जाता है। जीवन के असली सच से रूबरू कराने वाले कर्मकांडी ब्राह्मण को दिखाया है| इसके अलावा इंसान के अंदर छुपे मनोभावों को दिखाने का प्रयास किया है। इस फिल्म को 9 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।