Connect with us

मनोरंजन

Alka Yagnik’s Best Songs: अपनी मखमली आवाज से सबको अपना दीवाना बनाने वाली अलका याग्निक के ये रहे 5 सदाबहार गानें

Alka Yagnik’s Best Songs: फिल्म लावारिस का यह गाना जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ हैं। इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ज़ीनत अमान भी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म का गाना ‘मेरे अंगने’ जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया

Published

नई दिल्ली। अलका याग्निक ने अपनी मखमली आवाज से कई लोगों को अपना दीवाना बनाया हैं। उनकी आवाज का जादू हर किसी पर चला हैं। इन्होंने अपनी आवाज पर कई लोगों को थिरकने पर मजबूर किया हैं। कई बड़ें-बड़े सेलेब्रेट्री अलका याग्निक की आवाज पर नाचे हैं। अलका याग्निक आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च को हुआ हैं। अलका याग्निक ने संगीत की शिक्षा अपनी मां से ली। अलका ने 14 साल की उम्र से ही गाने की शुरुआत कर दी थी। आइए अलका याग्निक के जन्मदिन पर उनके सदाबहार गानों के बारे में जानते हैं।

‘मेरे अंगने’

फिल्म लावारिस का यह गाना जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ हैं। इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ज़ीनत अमान भी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म का गाना ‘मेरे अंगने’ जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी।

‘एक दो तीन’

फिल्म तेजाब जो कि साल 1988 में आई थी। इस गाने में माधुरी दीक्षित ने अपने ठुमके से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इस गाने में भी अलका ने अपनी आवाज दी हैं। इस फिल्म को एन चंद्रा ने डायरेक्ट किया हैं।

‘बड़ी मुश्किल’

फिल्म लज्जा जो कि साल 2001 में आई थी। इस फिल्म ने तो लोगों को काफी खुश किया था साथ ही इस फिल्म के गाने ‘बड़ी मुश्किल’ ने दर्शकों को डांस करने पर मजबूर कर दिया था। इस गाने पर माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला ने डांस किया और इस गाने को अलका ने अपनी आवाज दी थी।

‘तेरे नाम’

तेरे नाम फिल्म सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्म हैं। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। साथ ही इस फिल्म का गाने तेरे नाम जिसे आज भी लोग सुनते हैं। इस गाने में फीमेल पार्ट अलका ने गाया हैं।

‘ये बंधन तो’

फिल्म करण-अर्जुन जो कि साल 1995 में आई थी। इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही हैं। इस फिल्म का गाना ‘ये बंधन तो’ काफी ज्यादा सुना जाने वाला गाना हैं। इस गाने को भी अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement