newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chath Pooja 2022: ये रहे छठी मईया के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गाने, दूसरा नंबर वाला तो है सबसे ज्यादा हिट सॉन्ग

Chath Pooja 2022: बिहारी समाज ही एक ऐसा समाज है जो सूर्य देवता के हर रूप को पूजता है। इस दिन जितनी भी सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं। उत्तर भारत में तीज त्योहारों में गीत गाने की प्रथा होती हैं कोई भी त्योहार हो और उनके पास गाना न हो ऐसा हो ही नहीं सकता हैं। इस बार आपकी छठ पूजा को और भी खास बनाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं छठ पूजा के ये सुपरहिट सॉन्ग्स

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर व्यक्ति त्योहारों की तैयारियों में लगा हुआ हैं। हर तरफ फेसटिवल की रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में तो त्योहारों के आते ही जगमगाहट शुरू हो जाती है लोगों की शॉपिंग स्टार्ट हो जाती हैं। हिंदुओं का महापर्व दिवाली भी आने वाली हैं। दिवाली 5 दिनों का मनाए जाने वाला त्योहार हैं। वहीं दिवाली के ठीक 6 दिन बाद बिहारियों का महापर्व छठ पूजा भी होता हैं। यह त्योहार भी 4 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें पहले दिन नहाय-खाए होता है,दूसरे दिन खरना तीसरे दिन शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है उसके बाद अगले दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता हैं। बिहारी समाज ही एक ऐसा समाज है जो सूर्य देवता के हर रूप को पूजता है। इस दिन जितनी भी सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं। उत्तर भारत में तीज त्योहारों में गीत गाने की प्रथा होती हैं कोई भी त्योहार हो और उनके पास गाना न हो ऐसा हो ही नहीं सकता हैं। इस बार आपकी छठ पूजा को और भी खास बनाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं छठ पूजा के ये सुपरहिट सॉन्ग्स-

पहिले पहिले कईले छठी मईया

यह “पहिले पहिले कईले छठी मईया” गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अप्लोड किया था। इस गाने को आप हर साल छठ पूजा में सुनेंगे। ये गाना सबका फेवरेट गाना बन चुका है। इस गाने को आवाज शारदा सिन्हा ने दी हैं। इस गाने में 30 मिलीयन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

उगा हे सूरज देव

छठ पूजा के महापर्व पर तो ये गाना जैसे अधूरा हो हर कोई इस गाने को छठ पूजा में गाते हुए मिल जाएगा। इस गाने को किसी भोजपुरी सिंगर या एक्टर ने नहीं बल्कि भक्ति संगीत की गीतकार अनुराधा पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया हैं। यह गाना “जोड़े जोड़े नारियल” एल्बम का हैं। इस गाने को भी सालों से सुना जा रहा हैं।

सईया के संगे देबो अरघिया

यह गाना “गीत सईया के संगे देबो अरघिया” आपको अंकुश राजा के ऑफिशियल यूट्यूब पर देखने को मिल जाएगा। इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह है जो मेन किरदार निभा रही हैं। इस गाने में सजी धजी आस्था सिंह छठ पूजा का व्रत रखती हैं और पूजा कि तैयारी में लगी हुई हैं और अपने पति का इतंजार कर रही हैं कि उनके साथ ही अर्घ्य देंगी।

छठी घाट घटल घटना बा

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने को घंटी म्यूजिक भोजपुरी ने अप्लोड किया हैं। इस गाने को आज ही अप्लोड किया गया हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बहुत सी महिलाएं सूर्य भगवान को नमस्कार करके पानी के अंदर खड़ी हैं वहीं यहां बच्चे और आदमी भी मौजूद हैं।

छठी मईया दिहनी ललनवा

इस ”छठी मईया दिहनी ललनवा” गाने छठ महापर्व पर आधारित हैं। यह गाना विनोद यादव और पलक पांडे ने मिलकर साथ में गाया हैं। इस गाने में दोनों साथ में परफॉर्म करते भी दिखाई दिए। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा हैं। इसको विनोद यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अप्लोड किया गया हैं।