#HappyBirthdayAishwaryaRai: ये रहे ऐश्वर्या राय बच्चन के टॉप गाने, पहले नम्बर का गाना रहा सुपरहिट

#HappyBirthdayAishwaryaRai: हालांकि, इस फिल्म से इन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक्ट्रेस दिखाई दी। इस फिल्म में ऐश की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं और ऐश के कई ऐसे गाने हैं जिसे आज भी पूरी दुनिया सुनती हैं।

Avatar Written by: November 1, 2022 2:08 pm

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश की खूबसूरती के आज भी करोड़ों लोग फैन हैं। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। इन दोनों कपल की एक बेटी भी हैं, जिसका नाम अराध्या बच्चन हैं। एक्ट्रेस साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। अभिनेत्री ने तमिल फिल्म ”इरुवर” से एक्टिंग की शुरुआत की थी उसके बाद फिल्म ”और प्यार हो गया” से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, इस फिल्म से इन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक्ट्रेस दिखाई दी। इस फिल्म में ऐश की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं और ऐश के कई ऐसे गाने हैं जिसे आज भी पूरी दुनिया सुनती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं ऐश के टॉप गानों के बारे में-

आंखों की गुस्ताखियां माफ हो

यह गाना ऐश की फिल्म ”हम दिल दे चुके सनम” का हैं। इसमें इनके साथ लीड रोल में सलमान खान हैं। इस गाने को कुमार शानू और कविता कृष्णमुर्थ्य ने अपनी आवाज दी हैं। इस गाने में 6मिलीयन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

मेरी सांसो में-

यह गाना फिल्म ”और प्यार हो गया” हैं, जिसमें बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय हैं। इस गाने को उदित नारायण ने अपनी सुरीली आवाज दी हैं। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया हैं।

आ अब लौट चलें

फिल्म आ लौट चलें में अक्षय खन्ना, राजेश खन्ना और ऐश्नवर्या राय हैं। इस गाने को अलका यागनिक और उदित नारायण ने अपनी शानदार आवाज दी हैं। यह फिल्म साल 1999 में आई थी।

मेरा दिल तेरा दीवाना-

यह गाना आ अब लौट चलें फिल्म का है। इसमें ऐश्वर्या के साथ अक्षय खन्ना दिखाई देते हैं। इस गाने में अलका यागनिक ने अपनी प्यारी आवाज दी है।