Connect with us

मनोरंजन

Happy Birthday Raj kapoor: हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर की 98वीं जयंती आज,मधुबाला के साथ फिल्मी करियर की हुई शुरुआत

Happy Birthday Raj kapoor: आज भले ही राज कपूर साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी आज भी कम नहीं हुई हैं उनके करोंड़ों फैंस हैं एक्टर ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। अभिनेता का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Published

नई दिल्ली। ‘‘मेरा जूता है जापानी, यह पतलून इंग्लिश्तानी, सर पे लाल टोपी रुसी…फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।” ये गाना सुनते ही हमारे जहन में जो शख्स सबसे पहले आता है वो कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता राज कपूर हैं। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता व फिल्म निर्देशक दिवंगत एक्टर राज कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज भले ही राज कपूर साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी आज भी कम नहीं हुई हैं उनके करोंड़ों फैंस हैं एक्टर ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। अभिनेता का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

मधुबाला के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की

साल 1935 में महज 11 साल की उम्र में राज कपूर ने ‘इंकलाब’ फिल्म में अभिनय किया था। उस समय राज कपूर बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में सहायक का काम करते थे। इसके बाद इन्होंने क्लैपर ब्वॉय का काम भी किया। कुछ लोगों का कहना हैं कि राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को ऐसा लगता था कि यह अपनी लाइफ में कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे। नायक के रूप में राज कपूर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। इन्होंने सबसे पहले अभिनेत्री मधुबाला के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

राज कपूर का वर्कफ्रंट

राज कपूर बाल कलाकार के रूप में ‘‘इंकलाब” , ‘‘हमारी बात” , ‘‘गौरी” में छोटी भूमिका के रूप में दिखाई दिए थे। राज कपूर ने फिल्म ‘‘वाल्मीकि” , ‘‘नारद” और ‘‘अमर प्रेम” में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इन तमाम फिल्मों के बाद राज कपूर कहीं ना कहीं एक फिल्म निर्माता के रूप में काम करना चाहते थे। एक्टर का यह सपना 24 साल की उम्र में फिल्म आग के साथ पूरा हुआ जिसमें एक्टर फिल्म निर्देशक के रूप में बाहर आए, इसमें फिल्म में एक्टर ने निर्देशन के साथ-साथ एक्टिंग भी की थी। इन सब के बाद राज कपूर के मन में एक स्टूडियो बनाने का मन किया जिसके बाद उन्होंने आर के नाम का स्टूडियो खोला था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement