newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

थाम लीजिये दिल क्योंकि आने वाला है आम्रपाली दुबे का नया गाना, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर शेयर की डिटेल

Amrapali Dubey New Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे बेहद एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अभिनेत्री के नए गानों और फिल्मों को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर आम्रपाली ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए म्यूजिक वीडियो की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली की तूती बोलती है। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे बेहद एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अभिनेत्री के नए गानों और फिल्मों को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर आम्रपाली ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए म्यूजिक वीडियो की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

आम्रपाली का नया गाना:

आम्रपाली दुबे ने आज अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए गाने की अनाउंसमेंट कर दी है। आम्रपाली के इस नए गाने का टाइटल ”पीके ताड़ी फार देला साड़ी” है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर काजल राज ने गाया है। गाने के बोल लाल बच्चन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। ये गाना जल्द ही आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि इस गानें के वीडियो में आम्रपाली के साथ अखिलेश कुमार नजर आएंगे। जैसा कि आप जानते हैं बीते दिनों आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के चुनवा प्रचार में व्यस्त थीं जिस कारण एक्ट्रेस ने अपनी कोई नई फिल्म या नए गाने की अनाउंसमेंट नहीं की थी। फैंस बड़ी देर से एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आम्रपाली ने अब फाइनली अपने नए गाने की घोषणा कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)

आम्रपाली दुबे आखिरी बार ”मरून कलर सड़िया” में नजर आईं थीं। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भी दिखाई दिए थे। ये गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इतना ही नहीं ये गाना सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में भी शामिल था और खूब वायरल हुआ था।