newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Honey Singh Song Hibibti: अच्छे कमबैक के लिए तरस रहे हैं हनी सिंह!, विदेशों में जाकर करना पड़ रहा क्या-क्या?

Honey Singh Song Hibibti: सिंगर की जल्द डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वो कैसे अर्श से फर्श तक पहुंचे..इसकी कहानी को दिखाया जाएगा। अब सिंगर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में है, जिसका नाम हबीबी( Yo Yo Honey Singh Song Hibibti) है

नई दिल्ली। अपने अतरंगी और बोल्ड गानों के वजह से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले यो-यो हनी सिंह ने कमबैक कर लिया है। सिंगर की जल्द डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वो कैसे अर्श से फर्श तक पहुंचे..इसकी कहानी को दिखाया जाएगा। अब सिंगर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में है, जिसका नाम हबीबी( Yo Yo Honey Singh Song Hibibti) है। गाने में सिंगर अरबी और  पंजाबी का मिक्स तड़का लगा रहे हैं। गाना सामने आते ही छा गया है लेकिन हनी का लेटेस्ट वीडियो देखकर सिंगर को पहचान पाना मुश्किल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मोरक्को में हनी सिंह का जलवा

सिंगर हनी सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वो मोरक्को में लोगों के बीच लुंगी डांस गाना गा रहे हैं और बाकी सभी लोग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहे हैं। वीडियो में हनी सिंह अरेबिक लुक में दिख रहे हैं, उन्होंने गोल्डन कलर का कुर्ता-पैजामा पहना है और दाढ़ी का लुक भी काफी अलग हैं..।

सिंगर वीडियो में सब के साथ मिलकर लुंगी डांस गाना गा रहे हैं। हालांकि सिंगर को ऐसे अवतार में देखकर यूजर्स हैरान हैं और सिंगर को पहचानने से इंकार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

हनी सिंह को पहचान नहीं पा रहे यूजर्स

एक यूजर ने लिखा- क्या दिन आ गए हैं बेचारा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ओह तेरी इसको क्या हो गया है।वीडियो को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गाना तो मैंने ट्रेन में सुना है। एक अन्य ने लिखा- बेचारा कमबैक मांग रहा है। गौरतलब है कि पत्नी से तलाक के बाद सिंगर टूट गए थे,हालांकि सिंगर बैक टू बैक हॉट सॉन्ग दे रहे हैं। इसके अलावा सिंगर की नेटफ्लिक्स पर बायोग्राफी आ रही है और उसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं सिंगर का नया गाना हबीबी सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। सभी को अरेबिक और पंजाबी का मिक्स टच पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)