![Jubin Nautiyal Health Update: कैसे हैं मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल, खुद बताया अपना हेल्थ अपडेट](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2022/12/jubin3-1000x600.jpg)
नई दिल्ली। मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार के दिन एक हादसा का शिकार हो गए। दरअसल, सिंगर सीढ़ियों से गिर गए जिसकी वजह से इन्हें काफी चोट आई है। इन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों का कहना है कि उनके कोहनी और पसलियां टूट गई हैं और सिर पर भी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद जुबिन का राइट कोहनी का ऑपरेशन किया गया था। कुछ दिन उन्हें अपने हाथ को आराम देना चाहिए। पिछले हफ्ते ही जुबिन ने दुबई में लाइव परफॉर्म किया था जिसमें उन्होंने अपने कई सुपरहिट गाने गाए।
View this post on Instagram
जुबिन ने हेल्थ की दी जानकारी
जुबिन नौटियाल 2 दिसंबर को एयपपोर्ट पर दिखाई दिए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने आगे के इलाज के लिए मुम्बई से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे और उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की कहा है। इस दौरान शुक्रवार को सिंगर ने अपने हेल्थ के बारे में अपने फैंस को जानकारी दी। सिंगर ने अपनी फोटो शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा।
फैंस को कहा शुक्रिया
जुबिन ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा कि-आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। परमेश्वर मुझ पर देख रहा था, और उस घातक दुर्घटना में मुझे बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और गर्म प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। सिंगर की इस पोस्ट पर काफी सेलेब्रेट्रीज ने भी रिएक्ट किया। जिसमें बॉलीवुड रैपर बादशाह ने भी कंमेंट किया और लिखा कि ‘जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।’