newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunil Grover Heart Surgery: हार्ट सर्जरी के बाद अब कैसे हैं सुनील ग्रोवर?, जानें उनका हेल्थ अपडेट

Sunil Grover Heart Surgery: सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी पर अब सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं जानकर शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। वो अपने दिल को दांव पर लगाकर लोगों के दिलों को खुशियों से भरते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।’

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के किरदार से लोगों के बीच शोहरत कमाने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को हाल ही में हार्ट में दिक्कत के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। बीते दिन बुधवार को सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। ये खबर जैसे ही लोगों के बीच सामने आई उनके फैंस टेंशन में आ गए। सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआएं आने लगी। बताया जा रहा है 44 वर्षीय सुनील ग्रोवर की हालत में अब सुधार आप रहा है। एक-दो दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिए जाएगा। एक रिपोर्ट की मानें तो सोर्स का कहना है कि सुनील ग्रोवर अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और ठीक हैं। सेहत पहले जैसी होते ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल कोरोना प्रोटोकॉल के कारण किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि सुनील ग्रोवर के एक रिश्तेदार उनके पास मौजूद हैं और उनके परिवार को लगातार सुनील की हेल्थ अपडेट दे रहे हैं।

kapil sharma and sunil grover

क्यों की गई सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज था जिसके कारण ही उनकी हार्ट सर्जरी की गई। हालांकि अभी पूरी तरह से इस बारें में पता नहीं चल पाया है कि ऐक्टर को क्या दिक्कत थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्दी ठीक होकर घर वापस आने की दुआ मांग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने लिखी ये बात

सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी पर अब सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं जानकर शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई। वो अपने दिल को दांव पर लगाकर लोगों के दिलों को खुशियों से भरते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।’