newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जीत कर भी कैसे हरा मुनव्वर फारूकी, Elvish Yadav की फैन आर्मी का नया कारनामा

Munawar Faruqui Could Not Break the Record of Elvish Yadav: इतना ही नहीं मुनव्वर के लाइव आने के बाद एल्विश ने तंज भी “कसा कि कोई लाइव आया था क्या”। अब दोनों के फैंस भी आगे भिड़ गए हैं।एल्विश के फैंस का कहना है कि मुनव्वर के बस की बात नहीं है ये, वो एल्विश मुनव्वर का बाप है।

नई दिल्ली। खुद को सर्वोपरि दिखाने के लिए देश आपस में युद्ध करते हैं, राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतने के लिए प्रचार मैदान में युद्ध करती हैं लेकिन अब सोशल मीडिया युद्ध का नया मैदान बन गया है और इस मैदान में बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) की टॉफी जीतने के बाद भी मुनव्वर फारूकी(Munawar Faruqui Bigg Boss Winner) हार गए हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि मुनव्वर, एल्विश यादव(Elvish Yadav Record) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए और दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश और मुनव्वर के बीच अलग ही युद्ध देखने को मिल रहा है तो चलिए जानते हैं कि कैसे एल्विश ने मुनव्वर को हर चीज में पीछे छोड़ रखा है।

एल्विश से कोसो पीछे मुनव्वर

दरअसल कहानी कुछ इस तरह है कि कल मुनव्वर फारूकी(Elvish Yadav Dig On Munawar Faruqui) ने बिग बॉस 17 जीतने के बाद अपना पहला लाइव किया। मुनव्वर से मिलने के लिए लाखों लोग आए लेकिन फिर भी वो एल्विश यादव (Elvish Yadav Record) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

मुनव्वर फारूकी( Munawar Faruqui LIVE)  से लाइव में 340,000 हजार लोग जुड़े जबकि एल्विश ने जब जीतने के बाद पहला लाइव किया था तो उनका इंस्टा ही क्रैश हो गया। खुद एल्विश को यकीन नहीं हुआ था कि उसने मिलने के लिए इतने लोग आ जाएंगे कि इंस्टा ही क्रैश हो जाएगा। लाइव पर लोगों के जुड़ने के मामले में एल्विश नंबर वन पर हैं और उनके लाइव में 595,000 हजार लोग जुड़े थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं।

नहीं तोड़ पाए एल्विश यादव का रिकॉर्ड

इतना ही नहीं मुनव्वर के लाइव आने के बाद एल्विश ने तंज भी “कसा कि कोई लाइव आया था क्या”। अब दोनों के फैंस भी आगे भिड़ गए हैं।एल्विश के फैंस का कहना है कि मुनव्वर के बस की बात नहीं है ये, वो एल्विश मुनव्वर का बाप है। हालांकि मुनव्वर के फैंस उन्हीं को सपोर्ट कर रहे हैं और मुनव्वर को बेस्ट बता रहे हैं। फैंस के बीच भी सोशल मीडिया पर अलग ही युद्ध देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)