newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: बेटे को जन्म देने से पहले कैसा बीता था कॉमेडियन भारती सिंह का दिन, शेयर की डिलीवरी जर्नी वीडियो

Bharti Singh: कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए बेबी बॉय को जन्म देने की जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। हर किसी ने अपने अंदाज में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को बधाई थी। अब कॉमेडियन का एक वीडियो चर्चा में आया है

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने रविवार को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए बेबी बॉय को जन्म देने की जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। हर किसी ने अपने अंदाज में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को बधाई थी। अब कॉमेडियन का एक वीडियो चर्चा में आया है जिसमें उन्होंने अपनी पूरी लेबर जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया है। भारती ने इस वीडियो को अपने YouTube चैनल पर डाला है।

भारती ने शेयर की लेबर जर्नी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर कपल बन चुका है। दोनों एक ही शो हुनरबाज को होस्ट करते हैं। हालांकि अब वो शो को साथ में होस्ट करेंगे या नहीं..ये कहा नहीं जा सकता है। अब कॉमेडियन का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है जिसमें भारती सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों तक उन्होंने कितने दर्द को झेला है। वीडियो में भारती बताती हैं कि उन्हें हल्का कमर में दर्द था और उन्होंने अपने दर्द के बारे में परिवार में से किसी को नहीं बताया था। भारती आगे बताती है कि अब दर्द बढ़ चुका है और वो हर्ष के साथ अस्पताल जा रही हैं।

वीडियो देख फैंस की आंखें हुई नम

वीडियो में भारती कहती हैं कि मैं काफी डरी हुई हूं लेकिन एक्साइटेड भी हूं। इतना डर मुझे स्टेज पर जाने से भी नहीं लगा जितना अस्पताल जाने से लग रहा है। हर्ष कहता है कि ये तुम्हारी पहली प्रेग्नेंसी है इसलिए तुम्हें डर लग रहा है। भारती मजाक में कहती हैं कि हम 6 बच्चे पैदा करेंगे। गौरतलब है कि भारती और हर्ष की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। साल 2011 से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।