नई दिल्ली। मशहूर भारतीय रैपर बादशाह काफी सालों से इंडस्ट्री में अपने गानों से धूम मचा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना मकाम बनाने से पहले बादशाह और लोकप्रिय रैपर हनी सिंह माफिया मंडीर नाम के बैंड का हिस्सा थे। इस बैंड में इनदोनो के अलावा म्यूजिशियन रफ़्तार, इक्का और लिल गोलू भी शामिल थे। हालांकि, 2009 के बाद में हनी ने बॉलीवुड में अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जिसके कारण इन रैपर्स के बीच आपसी संघर्ष शुरू हो गया।
View this post on Instagram
अब बादशाह ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर राज शमानी के साथ बातचीत में इस बारे में बात की है। इस बातचीत के दौरान बादशाह ने अपने बैंड, माफिया मंडीर के बारे में एक खुलासा करते हुए बताया कि पहले इस बैंड में सिर्फ वो और हनी थे। बाद में साल 2009 में उनके और ब्लू आइज़ गायक के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो गया था। बादशाह ने खुलासा किया कि कैसे हनी लगातार उनकी कॉल को टाल देते थे।
View this post on Instagram
बादशाह ने आगे बताया कि कैसे हनी सिर्फ अपनी सिंगिंग और करियर पर ध्यान देना चाहते थे। इसीलिए उनके बैंड के द्वारा बनाए गए गाने कभी रिलीज ही नहीं हो पाए। बादशाह ने आगे कहा कि -‘हम सब कुछ पीछे छोड़कर यहां आए हैं। तुम्हें (हनी) इतना आत्मकेंद्रित नहीं होना चाहिए। एक तरफ, आप हमें भाई कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ, आप हमारे स्ट्रगल को स्वीकार करने में विफल रहते हैं।’
View this post on Instagram
बादशाह ने हनी के बारे में बात करते हुए कहा – ‘उसने हमसे कोरे कागजों पर साइन करवाए, उन कॉन्ट्रैक्ट्स के बारे में क्या? यह एक कठिन दौर था।’