Sonu Sood: सोनू सूद के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है।

Avatar Written by: September 15, 2021 4:18 pm
sonu sood

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। एक्टर के मुंबई स्थित घर का आयकर विभाग ने ‘सर्वेक्षण’ किया है। उन्होंने हाल ही में इंडिया टुडे के जीएनटी (गुड न्यूज टुडे) के लिए एक टीवी एंकर के रूप में भी काम किया था। उनके घर पर छापेमारी की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

स्कूली छात्रों के लिए दिल्ली सरकार के मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए अभिनेता के ब्रांड एंबेसडर बनने के कुछ दिनों बाद टैक्स सर्वे आया है। बता दें कि सोनू सूद ने आम आदमी पार्टी के साथ बैठक भी की थी, जिसमें उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। तब एक्टर ने खुद जानकारी दी थी कि वो पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होने वाले।

गौरतलब है कि कोरोना काल में सोनू सूद गरीबों के लिए मसीहा बन गए थे। उन्होंने पलायन करने वाले हजारों जरूरतमंदों की मदद की थी। इतना ही नहीं, उनके रहने से लेकर खाने और घर जाने तक का इंतजाम भी किया था। यही नहीं, जब मरीजों के लिए अस्पताल और ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की जरूरत पड़ी, तो भी उन्होंने बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद की। वो अभी भी तमाम तरह से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। जिसके कारण उनकी हर ओर सराहना हो रही है।