नई दिल्ली। आज 15 अगस्त के दिन पूरा देश स्वतंत्रा दिवस (Independence Day) मना रहा है। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड सितारें (Bollywood stars) ने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों को बधाईयां दी है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वत्रंता दिवस के मौके पर ट्विटर पर आजाद भारत पर एक खूबसूरत कविता के साथ लिखा,”कोविड के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।”
T 3627 – the true warriors in the fight against CoviD .. salute .. and on this auspicious Day of our Independence wishes for peace prosperity .. pic.twitter.com/N6ag0JKoOK
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 14, 2020
अनुपम खेर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी अखबार पढ़ते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ”हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद।”
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शानदार मैसेज के साथ इस जश्न को मनाया। उन्होंने पौधा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद।”
आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ?? जय हिंद ? pic.twitter.com/qO6FkjjOZt
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 15, 2020
सोनू सूद ने प्रवासी रोजगार को बढ़ावा देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Happy Independence Day ?? @PravasiRojgar pic.twitter.com/3Q45l4M8P9
— sonu sood (@SonuSood) August 15, 2020